Rajasthan: दिल्ली धमाका जांच में टोंक से डॉक्टर शाहदाब हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई ने बढ़ाए सवाल
Tonk News: दिल्ली धमाका जांच के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने टोंक जिले में चीन में पढ़ाई कर रहे डॉक्टर शाहदाब को हिरासत में लिया है। वह धमाके वाले दिन दिल्ली में मौजूद था। एजेंसियों ने घर पर पूछताछ के बाद उसे साथ ले लिया। जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली बम धमाकों की जांच के सिलसिले में डॉक्टर शाहदाब को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहदाब चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और दिल्ली धमाके वाले दिन राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद था। इसी वजह से एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू की है।
चीन से लौटने के बाद दिल्ली में रुका था डॉक्टर
सूत्रों के अनुसार शाहदाब भारत कुछ दस्तावेज लेने आया था और चीन से लौटते समय दिल्ली में ठहरा हुआ था। इसी दौरान धमाकों की घटना हुई, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाना शुरू किया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की है या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी की।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीमा पार से हथियार-ड्रग्स तस्करी करने वाले विशाल पचार के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दायर की
सुबह घर पहुंची टीम, पिता से नंबर की पुष्टि के बाद ले जाया गया
शनिवार सुबह करीब 6 बजे सुरक्षा एजेंसी की टीम टोंक जिले के मालपुरा स्थित शाहदाब के घर पहुंची। टीम ने पहले उसके पिता से मोबाइल नंबर को लेकर पूछताछ की। पिता ने नंबर को शाहदाब का बताया, जिसके बाद एजेंसी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। फिलहाल मामले में किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
‘देशविरोधी गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई’
मालपुरा विधायक और पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां-जहां भी देशविरोधी गतिविधियां होंगी, जांच एजेंसियां उन पर कार्रवाई करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.