फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: 64.32% Voter Turnout by 6 PM, Banswara Leads

राजस्थान: पंचायत चुनाव में शाम छह बजे तक 64.32 फीसदी मतदान, बांसवाड़ा सबसे आगे और जालोर-पाली पीछे

Wed, 28 Oct 2026 08:34 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 28 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शाम छह बजे तक 64.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बांसवाड़ा 76.24 प्रतिशत औसत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि जालोर में सबसे कम 52.36 प्रतिशत वोट पड़े। जयपुर में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: 64.32% Voter Turnout by 6 PM, Banswara Leads
जयपुर में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के दौरान शाम छह बजे तक 64.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा और जालोर व पाली में सबसे कम मतदान हुआ। बांसवाड़ा की पंचायत समितियों में मतदान 73 से 78 फीसदी के बीच रहा, जबकि पाली और जालोर में औसत मतदान करीब 52 से 53 फीसदी रहा। शाम छह बजे तक के ये आंकड़े हैं, अंतिम मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

बांसवाड़ा की पंचायत समितियों में सबसे ज्यादा वोटिंग

पंचायत समिति स्तर पर बाड़मेर की बाटाडू समिति में सबसे ज्यादा 78.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। बांसवाड़ा की घाटोल में 77.67 फीसदी और छोटी सरवन में 77.60 फीसदी वोट पड़े। उदयपुर की कोटड़ा समिति में 76.87 फीसदी और बांसवाड़ा की तलवाड़ा समिति में 76.63 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

जिलेवार औसत में बांसवाड़ा 76.24 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा। बाड़मेर में 73.39 फीसदी और कोटा में 71.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जोधपुर में 69.57 फीसदी, कोटपूतली-बहरोड़ में 69.20 फीसदी और नागौर में 69.03 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- जयपुर: आर्म्स एक्ट के मामले में हेड कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार, हथियारों के अवैध लेनदेन में भूमिका संदिग्ध

पाली और जालोर में मतदान सबसे कम

कम मतदान वाली पंचायत समितियों में पाली की देसूरी सबसे नीचे रही, जहां 49.11 फीसदी वोट पड़े। जालोर की उम्मेदाबाद में 50.50 फीसदी और राजसमंद की भीम समिति में 50.52 फीसदी मतदान हुआ। जालोर की भीनमाल में 51.02 फीसदी और जालोर पंचायत समिति में 51.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

जिलेवार औसत में जालोर 52.36 फीसदी के साथ सबसे नीचे रहा, जबकि पाली में 52.63 फीसदी मतदान हुआ। इनके बाद डूंगरपुर में 57.32 फीसदी, सिरोही में 59.53 फीसदी और राजसमंद में 59.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। देसूरी प्रदेश की एकमात्र ऐसी पंचायत समिति रही, जहां मतदान 50 फीसदी से नीचे रहा।

जयपुर में औसत से ज्यादा मतदान

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में औसतन 68.63 फीसदी मतदान हुआ। यह दूसरे चरण के कुल औसत 64.32 फीसदी से करीब चार प्रतिशत अंक ज्यादा है। जयपुर जिले में शाहपुरा 71.87 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे रहा। जालसू में 70.10 फीसदी, रामपुरा डाबड़ी में 67.39 फीसदी, आमेर में 67.05 फीसदी और अमरसर में 66.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

जोधपुर और भीलवाड़ा की समितियों में भी अंतर

जोधपुर जिले की 17 पंचायत समितियों में उम्मेदनगर में 76.18 फीसदी, हटुंडी में 75.64 फीसदी और समराऊ में 74.30 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, बिलाड़ा में सबसे कम 62.61 फीसदी वोट पड़े। भीलवाड़ा जिले में हुड़ा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 66.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में 55.91 फीसदी वोट पड़े।

इस तरह दूसरे चरण में कुल मतदान 64.32 फीसदी रहा, लेकिन पंचायत समिति स्तर पर वोटिंग में बड़ा अंतर दिखाई दिया। बांसवाड़ा और बाड़मेर की समितियों में मतदान का स्तर ऊंचा रहा, जबकि जालोर और पाली की समितियां कम मतदान वाले जिलों में शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed