फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Polls: Congress May Skip Candidate List, Hand Out Symbols Directly

पंचायत चुनाव: कांग्रेस कल सीधे बांट सकती है सिंबल, सूची का इंतजार कर रहे दावेदारों की धड़कनें तेज

Mon, 12 Oct 2026 04:25 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 12 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव में नामांकन का कल आखिरी दिन है, लेकिन कांग्रेस की सूची अब तक जारी नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी सूची के बजाय सीधे सिंबल बांट सकती है। टिकट वितरण में युवाओं को 75 फीसदी भागीदारी देने के दावे के बीच दावेदारों की नजरें अब पार्टी के फैसले पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Polls: Congress May Skip Candidate List, Hand Out Symbols Directly
पंचायत चुनाव-2026

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। पार्टी में टिकट की सूची का इंतजार कर रहे दावेदारों के बीच अब चर्चा है कि कांग्रेस सूची जारी करने के बजाय सीधे अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) दे सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कल ही सिंबल जारी करने की तैयारी है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होना है। ऐसे में कांग्रेस के पास उम्मीदवारों के नाम तय करने और अधिकृत प्रत्याशियों को सिंबल देने के लिए अब बहुत कम समय बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूची नहीं, सीधे सिंबल से खुलेगा टिकट का पत्ता?

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कई दिनों से मंथन चल रहा है। जिला और ब्लॉक स्तर से मिले नामों के पैनल पर वरिष्ठ नेता विचार कर रहे हैं। इसके बावजूद उम्मीदवारों की सूची सामने नहीं आई है। अब पार्टी सूत्रों से संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस अलग से सूची जारी करने के बजाय सीधे प्रत्याशियों को सिंबल देकर टिकट का ऐलान कर सकती है।

यदि पार्टी इसी रणनीति पर आगे बढ़ती है तो नामांकन के आखिरी दिन ही साफ होगा कि किस दावेदार को पार्टी का आधिकारिक समर्थन मिला है। इससे टिकट के इंतजार में बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, टिकट से वंचित रहने वाले दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने की आशंका भी बनी हुई है।

यह भी पढें- राजस्थान: 'लाइट काटी, फिर सिर पर वार…', सिक्योरिटी गार्ड ने बताया अतर सिंह भड़ाना पर हमले के वक्त क्या हुआ

75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का दावा

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में करीब 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने पर जोर देगी। उनके मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन में नेताओं की व्यक्तिगत पसंद के बजाय जनता की राय और जमीनी फीडबैक को प्राथमिकता दी जाएगी।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के पर्यवेक्षकों ने पिछले 15 से 20 दिनों में वार्डों का दौरा कर स्थानीय लोगों और मतदाताओं से बातचीत की है। संभावित उम्मीदवारों की क्षेत्र में पकड़ और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर जानकारी जुटाई गई है। पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में इस फीडबैक को अहमियत दी जाएगी।

गहलोत-पायलट समेत वरिष्ठ नेता कर रहे मंथन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित वरिष्ठ नेता टिकट वितरण को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जिला और ब्लॉक स्तर से मिले पैनल के आधार पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

अब पार्टी के सामने उम्मीदवारों के चयन के साथ असंतोष को संभालने की चुनौती भी है। सीधे सिंबल बांटने की रणनीति पर अमल होता है तो कल कई दावेदारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला हो सकता है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से सिंबल जारी करने को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed