सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Political: BJP state president Joshi offered to resign from the post

Rajasthan Politics: BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने पद से इस्तीफे की पेशकश की, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा, उनका इस्तीफा एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत स्वीकार किया जाना चाहिए।

Rajasthan Political: BJP state president Joshi offered to resign from the post
अमित शाह और सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। यह पेशकश उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान की। सूत्रों के अनुसार, शाह ने जोशी से प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की और उपचुनाव तक पद पर बने रहने की बात कही।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि जोशी ने विधानसभा चुनावों के बाद भी इस्तीफे की पेशकश की थी। दरअसल, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इसे देखते हुए पार्टी में विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है कि दोनों प्रमुख पदों पर एक ही समुदाय का प्रतिनिधित्व होना उचित है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने पहले भी कई मौकों पर इस्तीफे की पेशकश की है। लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया। पार्टी सूत्रों का मानना है कि जोशी की पेशकश के पीछे विभिन्न राजनीतिक और सामुदायिक समीकरण हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र पार्टी नेतृत्व जोशी के इस्तीफे को स्वीकार करता है या उन्हें पद पर बने रहने के लिए मनाता है। इस घटनाक्रम ने राजस्थान की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed