फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Yellow Alert in 15 Districts Today, Monsoon Likely to Weaken From August 23

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 23 अगस्त से मानसून होगा कमजोर

Fri, 21 Aug 2026 06:38 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 21 Aug 2026 06:38 AM IST
सार

राजस्थान में शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 22 अगस्त को 13 जिलों में चेतावनी रहेगी। 23 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Yellow Alert in 15 Districts Today, Monsoon Likely to Weaken From August 23
rajasthan weather - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 22 अगस्त को 13 जिलों में बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार 23 अगस्त से अगले चार-पांच दिन तक राज्य में मानसून कमजोर रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर, बारां और टोंक सहित कई इलाकों में भी बारिश हुई। जयपुर में जेएलएन मार्ग पर 17 एमएम पानी बरसा।

विज्ञापन

धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 एमएम बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान धौलपुर में 29 एमएम बारिश दर्ज की गई। धौलपुर के बसईनवांब क्षेत्र में 19 एमएम, अलवर के टहला में 16 एमएम, बारां के शाहबाद में 17 एमएम, बारां शहर में 16 एमएम और टोंक में 11 एमएम बारिश हुई। कोटा, झालावाड़, भरतपुर और दौसा के कुछ इलाकों में भी 10 एमएम से कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर सिस्टम अब कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़ और हरदोई होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके चलते जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी अगले एक सप्ताह मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है।

यह भी पढें- बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ: नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ी, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई

बारिश थमी तो बढ़ने लगा तापमान

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। बारिश की गतिविधियां कम होने से कई शहरों में गर्मी और उमस का असर बढ़ा है।

जयपुर: जेएलएन मार्ग पर 17 एमएम बारिश

जयपुर में गुरुवार सुबह से दोपहर तक हल्की धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए और शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, रामबाग, 22 गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर और मालवीय नगर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जेएलएन मार्ग पर 17 एमएम और जयपुर एयरपोर्ट पर 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed