सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RBSE 12th Result Seven Districts Achieve 100 percent in Commerce Stream, Know Which District Ranked Last

RBSE 12th Result: वाणिज्य संकाय में सात जिलों का परिणाम रहा 100 प्रतिशत, जानिए कौन-सा जिला सबसे पीछे रहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजों में नवगठित जिलों ने बाजी मारी है। कला में राजसमंद (98.70%), विज्ञान में डीडवाना (99.43%) शीर्ष पर रहे। वाणिज्य में 7 जिलों ने 100% परिणाम देकर शानदार प्रदर्शन किया है। 

RBSE 12th Result Seven Districts Achieve 100 percent in Commerce Stream, Know Which District Ranked Last
वाणिज्य संकाय में सात जिलों का परिणाम रहा 100 प्रतिशत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे इस बार काफी उत्साहजनक रहे। तीनों संकायों में जिलों के बीच जबरदस्त होड़ देखी गई और नवगठित जिले शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में शामिल हुए। 
Trending Videos


कला संकाय में राजसमंद का जलवा
कला संकाय में राजसमंद जिला 98.70 फीसदी के साथ सबसे आगे निकला। उसके पीछे चित्तौड़गढ़ ने 98.61% और डीडवाना-कुचामन ने 98.58% अंक प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया। सिरोही, पाली, फलोदी, जालोर, नागौर, कोटपुतली-बहरोड़ और ब्यावर भी टॉप-10 की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं धौलपुर 95.36% के साथ इस संकाय में सबसे पिछड़ा जिला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञान में डीडवाना ने सबको पछाड़ा
विज्ञान संकाय में डीडवाना ने 99.43 प्रतिशत के साथ पहली पोजीशन हासिल की। बाड़मेर 99.08% लेकर दूसरे और जोधपुर 98.94% के साथ तीसरे पायदान पर रहा। राजसमंद, सीकर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, सिरोही, डूंगरपुर और नागौर ने भी शीर्ष दस में अपनी जगह पक्की की। खैरथल-तिजारा इस संकाय में 89.80% के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

वाणिज्य में सात जिलों ने रचा इतिहास
वाणिज्य संकाय में इस बार सबसे चौंकाने वाला नतीजा सामने आया। बांसवाड़ा, दौसा, करौली, बलोतरा, डीग, कोटपुतली और सालुम्बर — इन सात जिलों ने एक साथ शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। सिरोही 99.69%, हनुमानगढ़ 99.59% और टोंक 99.52% के साथ टॉप-10 में शामिल रहे। हालांकि कोटा इस संकाय में महज 76.13 प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा, जो चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें-  RBSE 12th Result: डीडवाना की दीपिका राकावत विज्ञान संकाय में आईं अव्वल, 99.80% अंक हासिल कर रचा इतिहास


कुल मिलाकर इस बार के नतीजों ने यह साबित कर दिया कि छोटे और नवगठित जिले भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़े जिलों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed