सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather Shift Likely in Rajasthan: Rain, Strong Winds and Hail Alert Issued for Several Districts

Rajasthan Rain Alert :जयपुर समेत 13 जिलों में आज आंधी और बारिश , IMD ने जारी की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 17 Feb 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Rain Alert :राजस्थान में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कई जिलों में तेज हवा, बादल, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

Weather Shift Likely in Rajasthan: Rain, Strong Winds and Hail Alert Issued for Several Districts
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan Rain Alert :राजस्थान के मौसम में आज से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के 13 जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही जयपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा और घने बादल देखे गए। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा।

Trending Videos

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 और 18 फरवरी को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। 18 फरवरी को प्रदेश के 25 जिलों में इस बदले मौसम का व्यापक असर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।  बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की बात करें तो  16 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बीकानेर 33.8, जोधपुर 33.1, चित्तौड़गढ़ 33, पाली 33.3 और जैसलमेर में 32.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अजमेर में 30.7, अलवर में 31.8, भीलवाड़ा में 31.2, सीकर में 30.5 और कोटा में 31.1 डिग्री तापमान रहा। नागौर में 31.7, दौसा में 31.7, करौली में 31.3 और उदयपुर में 31.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान भी 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे सुबह-शाम की ठंड में कमी देखी गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अलवर में 7.4 और सिरोही में 9.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
यह भी पढ़े- भिवाड़ी फैक्टरी धमाके में अधिकतर मृतक बिहार निवासी: चार गंभीर घायल दिल्ली रेफर; मैनेजर हिरासत में, खुला यह राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed