सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   14 Former Captains Sign Petition for Imran Khan’s Medical Care; No Pakistani Name on the List

दुनिया के दिग्गजों ने कहा- इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने चिंता जताई है। 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा देने की मांग की, लेकिन इस सूची में कोई भी पाकिस्तानी कप्तान शामिल नहीं है। मामला अब खेल से आगे बढ़कर मानवीय और राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है।

14 Former Captains Sign Petition for Imran Khan’s Medical Care; No Pakistani Name on the List
पूर्व कप्तानों ने शहबाज सरकार से इमरान का इलाज कराने की अपील की है - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। 73 वर्षीय इमरान की बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच दुनिया के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक संयुक्त पत्र लिखकर उन्हें तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी कप्तान नहीं है।
Trending Videos


इन 14 पूर्व कप्तानों में भारत के महान सुनील गावस्कर और कपिल देव भी शामिल हैं। इन सभी 14 दिग्गज कप्तानों ने इमरान की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि उनकी सरकार इमरान को विशेषज्ञ डॉक्टरों से समुचित इलाज कराए और जो भी जरूरी हो वह उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 Former Captains Sign Petition for Imran Khan’s Medical Care; No Pakistani Name on the List
इमरान खान, कपिल देव और सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
किन-किन दिग्गजों ने किए हस्ताक्षर?
इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरले, डेविड गावर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में किसी भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम नहीं है।

पत्र में क्या कहा गया?
पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा है, 'हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, इमरान खान की हिरासत और उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। इमरान खान विश्व क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों और कप्तान में से एक रहे हैं। उन्होंने 1992 विश्व कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो खेल भावना और नेतृत्व का प्रतीक थी।'

आगे कहा गया, 'हालिया रिपोर्टों में उनकी सेहत, खासकर दृष्टि कमजोर होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। हम पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि उन्हें तत्काल, पर्याप्त और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हिरासत की स्थिति मानवीय और गरिमापूर्ण होनी चाहिए।'

14 Former Captains Sign Petition for Imran Khan’s Medical Care; No Pakistani Name on the List
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ANI
सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है। उनके परिवार ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। दिसंबर 2025 में उनके बेटे सुलेमान ने कहा था, 'वह एक बहुत छोटी कोठरी में हैं, जिसे डेथ सेल कहा जाता है।' इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हुए। दिसंबर 2025 में उन्हें 31 साल की सजा सुनाई गई।

पाकिस्तानी दिग्गजों की चुप्पी
हालांकि पिछले सप्ताह वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की थी, लेकिन इस औपचारिक याचिका पर किसी पाकिस्तानी पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर नहीं हैं।

14 Former Captains Sign Petition for Imran Khan’s Medical Care; No Pakistani Name on the List
गावस्कर और कपिल - फोटो : ANI
खेल से परे एक अपील
पत्र के अंत में लिखा गया है, 'क्रिकेट हमेशा देशों के बीच एक ब्रिज (सेतु) का काम करता रहा है। प्रतिद्वंद्विता पिच तक सीमित रहती है, सम्मान हमेशा कायम रहता है। हम यह अपील खेल भावना और मानवीय मूल्यों के तहत कर रहे हैं, किसी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के उद्देश्य से नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed