{"_id":"6993df3f5edaa90831055d5f","slug":"ind-vs-pak-shoaib-akhtar-takes-u-turn-after-calling-mohsin-naqvi-incompetent-clarifies-statement-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: नकवी को जाहिल कहने के बाद शोएब अख्तर का यू-टर्न, सफाई देते हुए पीसीबी अध्यक्ष को भाई बताया; जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs PAK: नकवी को जाहिल कहने के बाद शोएब अख्तर का यू-टर्न, सफाई देते हुए पीसीबी अध्यक्ष को भाई बताया; जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत-पाक मुकाबले के बाद शोएब अख्तर ने पहले PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी को “अयोग्य और जाहिल” कहा, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही अपने बयान से पलटते हुए सफाई दी कि उनके शब्द नकवी के लिए नहीं थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे नकवी से यू-टर्न लेने को लेकर नाराज हैं। साथ ही बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की फिटनेस और भूमिका पर भी सवाल उठाए।
नकवी और अख्तर
- फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्स्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को 'अयोग्य और जाहिल' कहा था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए सफाई पेश कर दी।
Trending Videos
पहले क्या कहा था?
भारतीय चैनल पर बातचीत के दौरान अख्तर ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोहसिन नकवी जैसे व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप मुझे किसी चैनल का चेयरमैन बना दें, तो मुझे कैसे पता होगा कि उसे कैसे चलाना है? अब एक ऐसा व्यक्ति है जिसे नहीं पता, और वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। ऐसे में टीम कैसे चलेगी?' इसके आगे उन्होंने और सख्त शब्दों में कहा, 'क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा अपराध क्या है? किसी अयोग्य और जाहिल व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दे देना।' इन बयानों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट हलकों में हलचल मच गई।

24 घंटे में बदला रुख
हालांकि, पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज पर बतौर विशेषज्ञ नजर आए अख्तर ने अपने बयान से पलटते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैंने जो अयोग्य और जाहिल शब्द इस्तेमाल किए, वो मोहसिन नकवी भाई के लिए नहीं थे। ऐसा लगा जैसे मैंने उनके लिए कहा हो। मैं व्यापक संदर्भ में बात कर रहा था कि ऐसा व्यक्ति किसी भी संस्थान को बर्बाद कर सकता है। मेरा इशारा मोहसिन नकवी की तरफ नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट चला रहे शीर्ष अधिकारियों की तरफ था। टीवी चैनल ने मेरी बात को घुमा दिया। उसी कार्यक्रम में मैंने यह भी कहा था कि हमें मोहसिन नकवी के बारे में गलत बातें नहीं कहनी चाहिए। वह अच्छे इंसान हैं और पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही सलाह नहीं मिलती।' अख्तर बयान देते समय कई बार हकलाते और शब्दों को दोहराते नजर आए, जिससे उनके यू-टर्न की चर्चा और तेज हो गई।

नाराजगी की असली वजह
हालांकि अख्तर ने यह स्वीकार किया कि वे नकवी से नाराज हैं, लेकिन पीसीबी चलाने के तरीके को लेकर नहीं। उन्होंने कहा, 'मैं उनसे इसलिए नाराज हूं क्योंकि उन्होंने एक स्टैंड लिया, लेकिन उस पर टिके नहीं रहे। पूरा समुदाय उनके साथ था। यू-टर्न लेने से पहले वह मुझसे पूछ सकते थे।' यह इशारा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ बहिष्कार वाले रुख से पीछे हटने की ओर था।

बाबर और शाहीन पर भी साधा निशाना
अख्तर ने टीम के दो बड़े सितारों बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'शाहीन फिट नहीं हैं। वह 125 किमी प्रति घंटे से ऊपर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे। दूसरी बात, बाबर आजम तब तक प्रदर्शन नहीं करेंगे जब तक उन्हें ओपनर के रूप में नहीं खिलाया जाएगा। मिडिल ऑर्डर में उनका कोई उपयोग नहीं है। यह फॉर्मेट उनके लिए बना ही नहीं है।'

अख्तर ने आगे कहा, 'शादाब का चयन भी समझ से परे है। मुझे नहीं लगता कि हम भारत के खिलाफ अनुकूल हैं। वे हमसे 50 साल आगे की क्रिकेट खेल रहे हैं।' उन्होंने टीम की नाकामी के लिए सभी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं- मैं, क्रिकेट बोर्ड, मीडिया, हर कोई। हमने गलत लोगों को चुना और उन्हें स्टार बना दिया। हमने क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश नहीं किया।'