सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   NZ vs CAN Live Score: ICC T20 World Cup New Zealand vs Canada Today Match Scorecard and Result Yuvraj Samra

NZ vs CAN: कनाडा को आठ विकेट से हराकर न्यूजीलैंड सुपर-आठ में, युवराज के शतक पर भारी पड़ी ग्लेन फिलिप्स की पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Live Cricket Score Today, NZ vs CAN T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप का 31वां मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच जारी है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

NZ vs CAN Live Score: ICC T20 World Cup New Zealand vs Canada Today Match Scorecard and Result Yuvraj Samra
कनाडा बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप का 31वां मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। उसने 20 ओवर के खेल के बाद चार विकेट पर 173 रन बनाए। युवराज समरा ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह 65 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए। युवराज ने 58 गेंद पर ही शतक पूरा किया और कनाडा को एक अच्छे स्कोर तक ले गए। हालांकि, उनके शतक पर ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र का अर्धशतक भारी पड़ा। दोनों ने नाबाद रहते हुए कीवियों को जीत दिलाई और सुपर-आठ में न्यूजीलैंड की जगह पक्की की। न्यूजीलैंड ने 174 रन का लक्ष्य 15.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कीवी टीम सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी।
Trending Videos


सुपर-आठ का समीकरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कनाडा की पारी
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की शुरुआत शानदार रही। युवराज समरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने पहले विकेट के लिए 84 गेंद में 116 रन की साझेदारी की।
  • दिलप्रीत 39 गेंद में चार चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नवनीत धालीवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। दिलप्रीत को जेमीसन और नवनीत को मैट हेनरी ने आउट किया।
  • इसके बाद निकोल किर्टोन भी दो रन बनाकर जेम्स नीशम का शिकार बने। वहीं, युवराज ने 58 गेंद पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया।
  • युवराज 65 गेंद पर 11 चौके और छह छक्के की मदद से 110 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए। आखिर में हर्ष ठाकेर तीन रन और डिलन हेलिगर आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
  • न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी, डफी, जेमीसन और नीशम को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की पारी
  • 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवियों को 30 रन पर ही शुरुआती दो झटके लग गए थे। टिम साइफर्ट छह रन और फिन एलेन आठ गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए।
  • इसके बाद रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे विकेट के लिए 72 गेंदों में 146 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
  • रचिन 39 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन और फिलिप्स 36 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में इस प्रकार है
  • न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोनकी, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।
  • कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टोन, हर्ष ठाकेर, श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, जसकरन सिंह, डिलन हेलिगर, अंश पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed