जैसलमेर हादसा: फायरिंग रेंज में धमाका होते ही युवक के उड़े चीथड़े, मशरूम तोड़ने गया था; पुलिस जांच में जुटी
Jaisalmer: सीमावर्ती जैसलमेर में सेना की फायरिंग रेंज विस्फोट से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि युवक चेहरा और सीना बुरी तरह से जख्मी हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमावर्ती जैसलमेर जिले में सेना की फायरिंग रेंज में हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि युवक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने खून से लथपथ युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पोकरण क्षेत्र के बिलिया गांव निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण सिंह पुत्र जगत सिंह मंगलवार दोपहर फायरिंग रेंज में मशरूम तोड़ने गया था। इसी दौरान वहां पड़े सैन्य स्क्रैप में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
पढे़ं: कुछ मिनट बाद गूंजी गोली, राजस्थान पुलिस ने कैसे खो दिया जांबाज अफसर?
पोकरण के पुलिस उपाधीक्षक बुधराम बिश्नोई ने बताया कि रामदेवरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चाचा गांव के पास सैन्य फायरिंग रेंज में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर रामदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना लाठी थाना क्षेत्र की होने के कारण वहां की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने एफएसएल और अन्य विशेषज्ञ टीमों को भी मौके पर बुलाया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है।