सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer: Youth started drinking acid after quarrel with wife when constable stopped him both hands got burnt

Jaisalmer News: पत्नी से झगड़े के बाद तेजाब पीने लगा युवक, कांस्टेबल ने रोका तो झुलसे दोनों हाथ; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaisalmer News: जैसलमेर में पत्नी से झगड़े के बाद पति तेजाब पीने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मौके पर झगड़ा शांत कराने पहुंचे कांस्टेबल ने उसे रोका तो उनके दोनों हाथ तेजाब फैलने से झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर...।

Jaisalmer: Youth started drinking acid after quarrel with wife when constable stopped him both hands got burnt
तेजाब पीते युवक को बचाने में जले कॉन्स्टेबल के दोनों हाथ
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर जिले के चांधन कस्बे में बुधवार को एक बेहद गंभीर और संवेदनशील घटना घटी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे पुलिस कांस्टेबल खीमसिंह ने अपने साहस से एक व्यक्ति की जान बचा ली। हालांकि इस दौरान वे स्वयं तेजाब से बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल कांस्टेबल और घायल युवक दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Trending Videos

 
पत्नी से विवाद के बीच तेजाब पीने लगा युवक
जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को जैसलमेर स्थित अभय कमांड सेंटर को सूचना मिली कि चांधन गांव में एक महिला के साथ उसका पति मारपीट कर रहा है। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशानुसार चांधन पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल खीमसिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पति-पत्नी आपस में बुरी तरह उलझे हुए थे और झगड़ा बढ़ता जा रहा था। इस बीच महिला का पति राधेश्याम सोनी अचानक पास में रखी तेजाब की बोतल उठाकर पीने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: जाली नोटों से खरीद रहे थे बकरी, बिहार-UP और राजस्थान से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा; जानें
 
तेजी से बोतल छीनी, लेकिन खुद झुलस गए कांस्टेबल
स्थिति को गंभीर देखकर कांस्टेबल खीमसिंह ने बिना समय गंवाए राधेश्याम से बोतल छीनने की कोशिश की। इसी छीना-झपटी के दौरान बोतल से तेजाब छलक गया और खीमसिंह के दोनों हाथों और वर्दी पर गिर पड़ा। तेजाब की कुछ छींटें राधेश्याम पर भी पड़ीं, जिससे वह भी झुलस गया। भीषण जलन और दर्द के बावजूद कांस्टेबल खीमसिंह ने हिम्मत नहीं हारी और बोतल छीनकर युवक को आत्महत्या से बचा लिया।
 
घायल होने के बावजूद निभाई जिम्मेदारी
तेजाब से झुलसने के बाद भी कांस्टेबल ने अपनी परवाह किए बिना घायल युवक को खुद अपने साथ लेकर चांधन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu: खेतड़ी के ढाणी बाढ़ान में मनीषा हत्याकांड को लेकर लोगों में उबाल, कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग
 
पुलिस अधिकारियों ने की बहादुरी की सराहना
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल खीमसिंह की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि खीमसिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और घायल होने के बावजूद अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed