सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer Bus Fire: Victims to Be Identified Through DNA Testing, Administration Issues Helpline Numbers

Jaisalmer Bus Fire: डीएनए टेस्टिंग से होगी हादसे में मृतकों की पहचान, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

जैसलमेर बस हादसे में मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्टिंग की जानी है। जोधपुर एवं जैसलमेर जिला प्रशासन ने इस संबंध में क्या व्यवस्थाएं की हैं, जानें

Jaisalmer Bus Fire: Victims to Be Identified Through DNA Testing, Administration Issues Helpline Numbers
डीएनए जांच से होगी मृतकों की पहचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कल दोपहर जैसलमेर से जोधपुर जा रही केके ट्रैवल्स की बस (RJ 09 PA 8040) में लगी भयानक आग के बाद लगभग 20 लोगों के मरने की खबर है। हादसा इतना भयंकर था कि कई मृतकों की पहचान तक कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन जोधपुर और जैसलमेर ने लापता यात्रियों की पहचान और सहायता कार्यों के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Trending Videos


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दोनों जिलों का प्रशासन पूरी तत्परता से राहत और पहचान कार्य में जुटा है। मृतकों की पहचान के लिए उनके दो निकटतम परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर के कॉटेज संख्या 4 एवं 5 और जवाहर अस्पताल, जैसलमेर के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा टला: बेंजीन टैंकर में लगी आग, चालक की सूझबूझ और SHO की तत्परता से बची जनहानि

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिनके परिवार के सदस्य इस हादसे के बाद लापता हैं, वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी व सहायता प्राप्त करें।

जोधपुर हेल्पलाइन नंबर:

जिला नियंत्रण कक्ष: 0291-2650349, 2650350

महात्मा गांधी अस्पताल: 9414159222

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), जोधपुर: 9414919021

जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर:

ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल: 9460106451, 9636908033

जिला हेल्पलाइन: 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055

DNA पहचान प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के लिए विशेषज्ञ टीम अजमेर और बीकानेर से जोधपुर पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed