सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan News: Youth Detained in Jaisalmer Over Suspicion of Contact with Pakistani Numbers

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क के शक में युवक हिरासत में, जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Aug 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaisalmer News: प्रारंभिक जांच में जीवन खान के मोबाइल से कई पाकिस्तान आधारित फोन नंबर मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन नंबरों पर लगातार बातचीत के सबूत मिले हैं। हालांकि यह बातचीत किस उद्देश्य से और किन लोगों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

Rajasthan News: Youth Detained in Jaisalmer Over Suspicion of Contact with Pakistani Numbers
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील जिले जैसलमेर में पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया है। युवक के मोबाइल से कई पाकिस्तानी फोन नंबरों से संपर्क की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
Trending Videos

 
संकरा थाना क्षेत्र का है युवक
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक 25 वर्षीय जीवन खान है, जो जैसलमेर जिले के संकरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह बुधवार को संदिग्ध हालात में पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क करता पाया गया। इसी आधार पर उसे तुरंत हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sirohi News: 10.45 किलो गांजा तस्करी मामले के दो वांछित गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले का भी हुआ पर्दाफाश
 
मोबाइल से मिले पाकिस्तानी नंबर
प्रारंभिक जांच में जीवन खान के मोबाइल से कई पाकिस्तान आधारित फोन नंबर मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन नंबरों पर लगातार बातचीत के सबूत मिले हैं। हालांकि यह बातचीत किस उद्देश्य से और किन लोगों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।
 
खुफिया एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इसका संबंध जासूसी गतिविधियों या सीमा पार नेटवर्क से तो नहीं है।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: 10.45 किलो गांजा तस्करी मामले के दो वांछित गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले का भी हुआ पर्दाफाश
 
सीमा क्षेत्र होने से सतर्कता बढ़ी
जैसलमेर पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा हुआ जिला है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध संपर्क या गतिविधि को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed