सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer: Suspect Detained Near Army Zone, Pakistani Numbers Found on Phone, Agencies Launch Probe

Jaisalmer: आर्मी एरिया से पकड़ा संदिग्ध युवक, मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर, पूछताछ में लगीं जांच एजेंसियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों ने आर्मी एरिया में घूमते एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। युवक की कॉल डिटेल्स में पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं। बहरहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

Jaisalmer: Suspect Detained Near Army Zone, Pakistani Numbers Found on Phone, Agencies Launch Probe
आर्मी एरिया में पाकिस्तानी नंबर पर बात करते पकड़ा संदिग्ध युवक
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर जिले में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। इसी सतर्कता के बीच मंगलवार देर रात पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक का नाम जीवन खान बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष के बीच है और वह सांकड़ा क्षेत्र का निवासी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार जीवन खान पहले जैसलमेर के आर्मी एरिया स्थित एक रेस्टोरेंट में काम कर चुका था। कुछ समय के लिए वह काम छोड़कर चला गया था, लेकिन हाल ही में वह दोबारा वहीं नौकरी करने लौटा। इसी दौरान उसकी गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आईं। बताया जा रहा है कि आर्मी एरिया के आसपास युवक संदिग्ध रूप से घूमता-फिरता दिखाई दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान युवक के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिलीं। कॉल डिटेल खंगालने पर सामने आया कि वह पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत कर रहा था। मंगलवार को पकड़े जाने के समय भी उसके मोबाइल पर पाकिस्तान से कॉल चल रही थी। यही कारण है कि एजेंसियों को उस पर जासूसी का शक गहरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: लड़की की गुमशुदगी के बाद पुलिस के बर्ताव से गुस्साए ग्रामीण, जसरापुर-खेतड़ी मार्ग पर जाम लगाया

बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने युवक को पुलिस वैन के जरिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाया। इसके बाद उसे जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर ले जाया गया, जहां संयुक्त जांच समिति (CID, IB और अन्य खुफिया एजेंसियां) उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में जैसलमेर में जासूसी के आरोप में डीआरडीओ गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार जीवन खान लंबे समय से एजेंसियों की निगरानी में था और उसकी गतिविधियों तथा कॉल डिटेल पर नजर रखी जा रही थी। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि एजेंसियों द्वारा नहीं की गई है लेकिन जिस तरह से युवक को पकड़ा गया और तुरंत JIC को सौंपा गया, उससे स्पष्ट है कि मामला बेहद संवेदनशील है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि युवक का पाकिस्तान से वास्तविक तौर पर कोई कनेक्शन है या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed