{"_id":"685d2ab7862ca7aa2b014931","slug":"jalore-news-plaster-falls-from-ceiling-in-government-hospital-two-women-injured-raises-concerns-over-dilapi-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: राजकीय अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, दो महिलाएं घायल, भवन की जर्जर हालत पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: राजकीय अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, दो महिलाएं घायल, भवन की जर्जर हालत पर उठे सवाल
Thu, 26 Jun 2025 04:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:40 PM IST
सार
आज सवेरे जिले के आहोर राजकीय अस्पताल में भरभरा कर गिरे छत के प्लास्टर से दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद लोगों में जिम्मेदारों के प्रति भयंकर नाराजगी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के आहोर कस्बे स्थित राजकीय अस्पताल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ड्रेसिंग और इंजेक्शन रूम की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे वहां मौजूद दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों महिलाएं इंजेक्शन लगवाने के लिए लाइन में खड़ी थीं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रूम में मरीज इंजेक्शन और ड्रेसिंग के इंतजार में खड़े थे, तभी छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा और प्लास्टर की मोटी चादर दो महिलाओं पर आ गिरी। हादसे में एक महिला को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरी महिला को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हॉस्पिटल में थ्रिल, बैग में सांप लेकर इमरजेंसी में पहुंचा मरीज, बोला- इसी ने काटा है
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। लोगों ने अस्पताल भवन की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, अस्पताल की स्थिति लंबे समय से जर्जर है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि भवन की मरम्मत के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इस हादसे ने सरकारी अस्पतालों की दयनीय स्थिति और उनमें हो रही लापरवाही को उजागर कर दिया है। लोगों ने मांग की है कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाए और अस्पताल भवन की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।