Jalore: आहोर में जवाई नहर के पानी को लेकर हिंसक संघर्ष, इलाज के दौरान युवक की मौत
Jalore: जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में जवाई नहर के पानी से सिंचाई को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विस्तार
जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुरा गांवरिटायरमेंट से पहले प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने सुसाइड नोट लिख दी जान, सहयोगियों पर लगाए गंभीर आरोपर के लिए तखतगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुमेरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से उमाराम मीणा भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे पहले सुमेरपुर और बाद में बेहतर उपचार के लिए गुजरात के पालनपुर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उमाराम मीणा की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जो मौत का प्रमुख कारण बनी।
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार को शव को पालनपुर से आहोर मोर्चरी लाया गया। सूचना पर आहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट से पहले प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने सुसाइड नोट लिख दी जान, सहयोगियों पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने तेज की जांच
पुलिस के अनुसार घटना के बाद प्रारंभ में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था, हालांकि बुधवार शाम को दोनों परिवारों की ओर से परस्पर प्रकरण दर्ज करवाए गए थे। युवक की मौत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.