{"_id":"6a65c19d8efaac393b02479d","slug":"jalore-collision-between-a-truck-and-a-private-bus-in-sanchore-two-dead-a-dozen-injured-police-investigating-jalore-news-c-1-1-noi1335-4543280-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : सांचौर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, दो यात्रियों की दर्दनाक मौत; एक दर्जन से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : सांचौर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, दो यात्रियों की दर्दनाक मौत; एक दर्जन से अधिक घायल
Sun, 26 Jul 2026 02:29 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:29 PM IST
सार
जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र में निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांचौर में ट्रक और निजी बस की भिड़ंत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा सांचौर के पीर की जाल के पास उस समय हुआ, जब सेड़वा से पालनपुर जा रही एक निजी यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को सांचौर के अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान दो यात्रियों की मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया, जबकि 10 से अधिक घायलों का उपचार जारी है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
सांचौर थाना प्रभारी नैनाराम चौधरी ने बताया कि एक निजी यात्री बस सांचौर से गुजरात की ओर जा रही थी। पलादर सरहद क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सांचौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सांचौर ट्रॉमा सेंटर और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निजी बस सेड़वा से पालनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीर की जाल के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
ये भी पढ़ें- बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव फिर हिरासत में, सिटी सेंटर मॉल के पास पुलिस ने किया डिटेन
सांचौर थाना प्रभारी नैनाराम चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।