फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News: Shop Signboard Dispute Turns Violent, Youth Allegedly Attacked with Iron Farm Tool; Case Register

Jalore News: दुकान का बोर्ड बना खूनी विवाद की वजह, युवक पर लोहे के दंतालिये से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 04:01 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

तेज आंधी में गिरे दुकान के बोर्ड को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लोहे के दंतालिये से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Jalore News: Shop Signboard Dispute Turns Violent, Youth Allegedly Attacked with Iron Farm Tool; Case Register
युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र के सिवाड़ा गांव में दुकान के बोर्ड को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने एक युवक पर लोहे के दंतालिये से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चितलवाना थाना पुलिस के अनुसार रणोदर निवासी केसरीमल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे उनके पुत्र मनोज को पता चला कि एक दिन पहले आई तेज आंधी के कारण उनकी दुकान का बोर्ड टूटकर पास की दुकान के सामने गिर गया था। इसी बोर्ड को हटाने की बात को लेकर पड़ोसी दुकानदार अर्जुन और उसके पिता किशनाराम के साथ कहासुनी हो गई। शिकायत के अनुसार विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका पिता किशनाराम लोहे का दंतालिया लेकर मौके पर पहुंचा और मनोज के सिर पर वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News : जयपुर में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा, 53 हजार से ज्यादा कैन सीज
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को सांचौर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुजरात रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक का उपचार आईसीयू में चल रहा है और वह अभी बेहोशी की हालत में है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर चितलवाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed