फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   jalore Pay one Crore or Face Consequences Businessman Gets Death Threat in Lawrence Bishnoi Gang Name

राजस्थान में लॉरेंस गैंग की धमकी: एक करोड़ दो वर्ना परिवार को खत्म कर देंगे; दहशत में कारोबारी का परिवार

Tue, 21 Jul 2026 01:10 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

जालौर के सांचौर में एक मोबाइल कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
jalore Pay one Crore or Face Consequences Businessman Gets Death Threat in Lawrence Bishnoi Gang Name
मोबाइल कारोबारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालौर जिले के सांचौर कस्बे में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार राव मार्केट स्थित एक मोबाइल कारोबारी से विदेशी नंबरों के जरिए 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांचौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप कॉल के जरिए मांगी एक करोड़ की फिरौती
पुलिस के अनुसार, सांचौर की मुमादेवी कॉलोनी निवासी ओमाराम ने रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की। आरोपी ने चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उसे और उसके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई
पीड़ित ने बताया कि 14 जुलाई को अलग-अलग विदेशी नंबरों से कई व्हाट्सएप कॉल आए, जिन्हें उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद 15 जुलाई को एक अन्य नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव नहीं करने पर आरोपी ने दो वॉइस मैसेज भेजे। इन संदेशों में फिरौती नहीं देने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 19 जुलाई को एक बार फिर विदेशी नंबर से कॉल कर आरोपी ने 1 करोड़ रुपये की मांग दोहराई और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांचौर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया
धमकियों से परेशान कारोबारी ने सांचौर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से विदेशी नंबरों, व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसके घर व आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।


ये भी पढ़ें-  राजस्थान के सबसे बड़े चुनाव का रोडमैप तय: पंचायत-निकाय चुनाव में डेढ लाख दावेदार, 5.45 करोड़ होंगे वोटर

गौरतलब है कि, सांचौर क्षेत्र में इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। वहीं, पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed