फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: ANTF busts MD factory; 5.18 grams of MD and 7 kg of chemicals seized, one accused arrested.

Rajasthan: रेगिस्तान में चल रही थी MD बनाने की फैक्ट्री, 5.18 ग्राम ड्रग्स और 7 किलो केमिकल बरामद

Wed, 12 Aug 2026 11:22 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 11:22 PM IST
सार

Rajasthan News: जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गिरधर धोरा में निर्माणाधीन मकान और खेत में चल रही फैक्ट्री से 5.18 ग्राम एमडी, करीब 7 किलो केमिकल, मशीनरी और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jalore: ANTF busts MD factory; 5.18 grams of MD and 7 kg of chemicals seized, one accused arrested.
एमडी फैक्ट्री का ANTF ने किया भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालोर के चितलवाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने निर्माणाधीन मकान और खेत में चल रही अवैध एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई में 5.18 ग्राम एमडी, करीब 7 किलो केमिकल, मशीनरी और अन्य सामान बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर रेगिस्तान में पहुंची एएनटीएफ टीम
एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस शरत कविराज ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधर धोरा में प्रकाश उर्फ पप्पू उर्फ डाकूडा के निर्माणाधीन मकान और खेत में अवैध एमडी बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है।
विज्ञापन


मकान की दूसरी मंजिल पर मिला ‘फैक्ट्री’ का सामान
पुख्ता सूचना के आधार पर एएनटीएफ ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। निर्माणाधीन मकान के बाहर एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोहरलाल पुत्र मोहनलाल विश्नोई, निवासी जाणियों की ढाणी, गिरधर धोरा, चितलवाना बताया। तलाशी के दौरान मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में इलेक्ट्रॉनिक कांटा, इलेक्ट्रिक चूल्हा, बड़ा फ्रिज और अन्य सामग्री मिली। कमरे पर ताला लगा था और पूछताछ के बाद आरोपी ने चाबी अपने पास होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में झाड़ियों के नीचे छिपाए थे ड्रम और मशीनरी
मकान की तलाशी के बाद टीम ने खेत की भी जांच की। कंटीली झाड़ियों के नीचे ड्रम और कई स्थानों पर ताजा खुदी हुई जमीन दिखाई दी। जमीन खोदने पर एमडी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, बिलौना मशीन की मोटर और विभिन्न पार्ट्स बरामद हुए। इसके अलावा तेज गंध वाले तरल पदार्थ से भरे चार ड्रम और एक प्लास्टिक बोतल भी मिली।

बोलेरो के डैशबोर्ड में छिपी थी एमडी
तलाशी के दौरान खेत में खड़ी बोलेरो पिकअप से भी एमडी बरामद की गई। वाहन के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा गया 5.18 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुआ। वाहन से स्टील का भगोला, पानी छानने की छलनी और छोटा चाकू भी मिला।

केमिकल की दुकान पर काम करने से सीखा तरीका
जांच में आरोपी मनोहरलाल के नशे के कारोबार से पुराने संबंध सामने आए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि आठवीं तक पढ़ाई के बाद वह हैदराबाद में केमिकल की दुकान पर करीब चार-पांच वर्ष मजदूरी करता रहा, जहां उसे केमिकल से संबंधित जानकारी मिली। बाद में वह डोडा पोस्त तस्करी से जुड़ा और वर्ष 2019 में गोगुंदा पुलिस ने उसे डोडा पोस्त के साथ पकड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद वह शराब तस्करी से भी जुड़ा।


यह भी पढ़ें: युवक की दिनदहाड़े हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग

एमडी नेटवर्क के दूसरे लोगों की तलाश
एएनटीएफ ने कार्रवाई में 5.18 ग्राम एमडी, करीब 7 किलो केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, इलेक्ट्रिक चूल्हा, बड़ा फ्रिज, बिलौना मशीन, ड्रम और अन्य उपकरणों के साथ MH48AY3705 नंबर की पिकअप जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और एमडी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed