सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   140 bighas land dedicated to Khejri trees farmer family established forest in 17 years in jalore Rajasthan

Rajasthan: खेजड़ी के लिए 140 बीघा जमीन समर्पित, किसान ने यहां तैयार किया जंगल; तीन पीढ़ियां निभा रहीं परंपरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 07:37 PM IST
140 bighas land dedicated to Khejri trees  farmer family established  forest in 17 years in jalore Rajasthan
राजस्थान में राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए इन दिनों आंदोलन से लेकर जन-जागरूकता तक की आवाजें बुलंद हैं। बीकानेर से लेकर जैसलमेर और जालोर तक खेजड़ी संरक्षण को लेकर संत, किसान और पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर उतर आए हैं। इसी बीच जालोर जिले के सायला उपखंड के हरमू गांव से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो खेजड़ी संरक्षण की जीवंत कहानी बन चुकी है।

खेजड़ी के लिए नहीं की खेती
हरमू गांव के एक किसान परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी 140 बीघा उपजाऊ जमीन पर 17 वर्षों तक खेती नहीं की और वहां खेजड़ी का जंगल खड़ा कर दिया। आज इस जमीन पर करीब 3,500 से अधिक खेजड़ी और नीम के पेड़ लहलहा रहे हैं, जिनके बीच नीलगाय, हिरण और अन्य वन्य जीव खुलेआम विचरण करते नजर आते हैं।

'तुलसी को काटा नहीं जाता, पूजा जाता है'
हरमू गांव निवासी पाबूदान इस प्रेरक पहल के सूत्रधार थे। वर्ष 1998 में उन्होंने खेजड़ी संरक्षण का बीड़ा उठाया। हालांकि आज वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और विचार उनके बेटे मुराददान और पोते चदनादान आगे बढ़ा रहे हैं। चदनादान बताते हैं, 'मेरे दादा कहा करते थे कि खेजड़ी मारवाड़ की तुलसी है। तुलसी को काटा नहीं जाता, पूजा जाता है। उसी विचार के साथ उन्होंने खेती छोड़कर खेजड़ी का जंगल बसाया। आज हम उसी परंपरा को निभा रहे हैं।' मुराददान बताते हैं कि उनकी जमीन अनार, सरसों और अरंडी जैसी नकदी फसलों के लिए बेहद उपजाऊ है। इसके बावजूद पिछले 17 वर्षों से इस भूमि पर एक भी फसल नहीं उगाई गई। 'अगर हमने खेती की होती, तो खेजड़ी कभी इतनी संख्या में नहीं पनप पाती। हमने आर्थिक नुकसान सहा, लेकिन पर्यावरण को प्राथमिकता दी।' 

'पेड़ों की परवरिश बच्चे की तरह की' 
वहीं, मुराददान मीडिया से बात करते हुए कहते हैं कि इस जमीन पर आज 3,500 से अधिक पेड़ खड़े हैं, जिनमें अधिकांश खेजड़ी के हैं, जिन्हें संस्कृत में 'समी' कहा जाता है। खेजड़ी केवल धार्मिक या पर्यावरणीय महत्व ही नहीं रखती, बल्कि खेती के लिए भी बेहद लाभकारी है। खेजड़ी की गहरी जड़ें मिट्टी में नमी बनाए रखती हैं, जिससे आसपास की फसलों की पैदावार बढ़ती है। इसके पत्तों से जैविक खाद तैयार होती है। एक खेजड़ी के पेड़ से सालाना एक ट्रॉली तक पत्तियां मिल जाती हैं। यह सस्टेनेबल फार्मिंग का बेहतरीन मॉडल है, जिसे किसानों को अपनाना चाहिए। खेजड़ी के इस जंगल में शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। नीलगाय, हिरण, पक्षी और अन्य जीव यहां सुरक्षित हैं। मुराददान बताते हैं कि इन पेड़ों की छांव वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आश्रय बन चुकी है। 'हमने इन पेड़ों की परवरिश बच्चे की तरह की है। हमारा उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को बचाना है। 

ये भी पढ़ें: तिजारा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरा टेंपू पलटा, CCTV में कैद हुई घटना

राज्य और समाज ने सराहा पहल
खेजड़ी संरक्षण के लिए किए गए इस असाधारण कार्य को सरकार और समाज ने भी सराहा है। 27 जुलाई 2025 को जयपुर में आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुराददान को अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें ग्रीन आइकन अवॉर्ड, पर्यावरण मित्र सम्मान सहित जिला स्तर पर 15 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। मुराददान बताते हैं कि वे केवल अपने खेत तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने हरमू गांव और आसपास के क्षेत्रों में किसानों को खेजड़ी के महत्व के प्रति जागरूक किया। 'सोलर प्लांट्स और शहरीकरण के कारण खेजड़ी तेजी से खत्म हो रही है। अगर अभी नहीं चेते, तो मरुस्थल से हरियाली हमेशा के लिए गायब हो जाएगी।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा-खोथडां रोड पर एक बच्चे की सीवरेज टैंक में गिर कर मौत

06 Feb 2026

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में सपेरा समाज ने बिखेरा संगीत का जादू, संगीत कला का प्रदर्शन

06 Feb 2026

VIDEO: अमर उजाला संवाद: चीनी मांझे से हुई मौत पर पतंगबाजों व दुकानदारों ने रखी अपनी बात

06 Feb 2026

पंजाब के पानी की रक्षा के लिए किसानों ने की श्री अकाल तख्त साहिब में की अरदास

06 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद का बंबा चौराहा बना मुसीबत...पुलिया निर्माण के चलते घंटों जाम, लोग हो रहे परेशान

06 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू, प्रवेश पत्र और परीक्षा सामग्री के लिए केंद्र व्यवस्थापक का लेटरपैड आवश्यक

06 Feb 2026

VIDEO: आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर होंगी शामिल

06 Feb 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला: कच्ची घोड़ी नृत्य ने बांधा समा, नाइजीरियाई कलाकारों की प्रस्तुति ने भी मोहा मन

06 Feb 2026

Baghpat: महिला सिपाही के बंद मकान में लगी आग

06 Feb 2026

बर्फबारी से फिर चमकीं त्रिशूल और नंदा घुंघुटी की चोटियां, ग्वालदम में बढ़ी रौनक

06 Feb 2026

कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ बजट संवाद कार्यक्रम

06 Feb 2026

सनाैर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

06 Feb 2026

करनाल का 129 फीट ऊंचा शिव मंदिर, तीसरी आंख में जड़े हीरे वाली अद्भुत शिव प्रतिमा

दिल्ली: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों को आरएमएल अस्पताल में मिलेगा लाभ

06 Feb 2026

पठानकोट में बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका

06 Feb 2026

VIDEO: नगर निगम मुख्यालय में लगा समाधान शिविर, महापौर ने सुनी जनसमस्याएं

06 Feb 2026

VIDEO: समाधान शिविर : अवध बिहार कॉलोनी सरोजनी नगर के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

06 Feb 2026

VIDEO: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह

06 Feb 2026

VIDEO: समाधान शिविर में किया प्रदर्शन, तीन साल से नहीं हुआ समस्या का समाधान

06 Feb 2026

VIDEO: केंद्रीय विद्यालय में एसआईआर के दावे आपत्ति के अंतिम दिन करेक्शन करवाने पहुंचे लोग

06 Feb 2026

VIDEO: मैनफेस्ट वर्चस्व : आईआईएम लखनऊ और आई आईएम काशीपुर के बीच फुटबाल मैच

06 Feb 2026

VIDEO: यूपी एसआईआर: दावा-आपत्ति के अंतिम दिन करेक्शन कराने पहुंचे लोग

06 Feb 2026

VIDEO: यूपी बैडमिंटन अकादमी में यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन

06 Feb 2026

VIDEO: लखनऊ आईआईएम में आयोजित मैनफेस्ट वर्चस्व में चर्चा

06 Feb 2026

जालंधर में आप नेता की हत्या पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सरकार पर साधा निशाना

06 Feb 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू की तारीफ

Baran News: यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे

06 Feb 2026

VIDEO: दिल्ली में गड्ढे में गिरने से युवक की हुई मौत

06 Feb 2026

नोएडा: बसंत महोत्सव में लोकनृत्य की धमक, छात्रों ने मंच पर बिखेरा हुनर

06 Feb 2026

फरीदाबाद के सुधांशु मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा, पार्वती-कार्तिकेय की मूर्तियां की स्थापित

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed