सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: POCSO court sentenced teacher to 20 years in prison for raping a minor

Jalore News: नाबालिग से दुष्कर्म में शिक्षक को 20 साल की सजा, दुकान से घर लौट रही छात्रा से की थी दरिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Jun 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

कोर्ट ने स्कूल अध्यापक प्रमोद कुमार नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित भी किया। 

Jalore News: POCSO court sentenced teacher to 20 years in prison for raping a minor
छात्रा से दुष्कर्म का दोषी शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जालौर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दो साल पुराने मामले में जालौर पॉक्सो कोर्ट में सुनावाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोषी शिक्षक को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। 

Trending Videos


मामला जालौर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी शिक्षक ने किताबें खरीद कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दरिंदगी की थी। नाबालिग के मामा ने 29 सितंबर 2022 को बागोड़ा थाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता की मामी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी भांजी एक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती है। शाम को घर से बस स्टैंड स्थित स्टेशनरी की दुकान पर किताब लेने गई थी, लेकिन 7:00 बजे तक वापस नहीं आई। तब उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बस स्टैंड के पास गांव के ही दो परिचित युवक मिले, जिन्हें पीड़िता के मामा ने पूरी बात बताई। इसके बाद सभी ने मिलकर नाबालिक की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दुकानों के ऊपर बने कमरे से बच्ची के रोने की आवाज आई। जाकर देखा तो बंद कमरे में उसकी भांजी थी। इसके बाद गेट को तोड़कर कमरे में देखा तो उसकी भांजी फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। पूछताछ करने उसने बताया कि वह किताबें लेकर घर आ रही थी, तभी उसके स्कूल शिक्षक प्रमोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी चुबकियागढ़, पुलिस थाना सिद्वमुख, जिला चुरू ने उसका रास्ता रोक लिया। जबरदस्ती उसे कमरे में ले गया और डरा धमका कर उसके साथ दो-तीन बार दरिंदगी की। 

मामले में जालौर पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ठ न्यायाधीश भूपेंद्र कुमार शांडिल्य ने सुनवाई करते हुए आरोपी प्रमोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed