सब्सक्राइब करें

मथुरा नाव हादसा: 'बोट दौड़ते ही लगने लगा था डर', हुई ये जरा सी चूक और 10 जिंदगी खत्म; सामने आया हादसे का कारण

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 11 Apr 2026 08:23 AM IST
सार

Mathura Yamuna Boat Accident: मथुरा के वृंदावन में केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट पलटने से शुक्रवार को छह महिलाओं समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बोट पर लुधियाना, हिसार और मुक्तसर के करीब 37 श्रद्धालु सवार थे।

विज्ञापन
Mathura Boat Accident Update: Vrindavan Pontoon Bridge Crash 10 Dead Devotees Boat Capsize Cause Revealed
mathura boat accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Mathura Boat Accident: यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जिसने जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खोल दी है। यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के तहत पांटून पुल हटाया जा रहा है। इस दौरान बिना किसी सुरक्षा प्रबंध क्षेत्र को प्रतिबंधित किए ही बुलडोजर पीपों को खींचकर हटाया जा रहा था। 


इसी की चपेट में आकर मोटरबोट पलट गई और 10 लोगों की जान चली गई। पुल हटाने वाली टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। दोपहर करीब 2:30 बजे के करीब 37 लोग श्रृंगार घाट पर पहुंचे। वहां से श्रद्धालु दो मोटरबोट में सवार हुए। डूबने वाली मोटरबोट में 37 लोग सवार थे। यमुना में जब नाविक बोट को दौड़ने लगा तो कुछ जगह पर लोगों को डर लगने लगा। 
Trending Videos
Mathura Boat Accident Update: Vrindavan Pontoon Bridge Crash 10 Dead Devotees Boat Capsize Cause Revealed
मथुरा हादसे के बाद यूपी एसडीआरएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
कुछ लोगों ने चालक से मोटरबोट की स्पीड कम करने के लिए कहा लेकिन चालक ने एक न सुनी और कहा कि हम लोगों को रोज का काम है। वह मोटरबोट को पांटूल पुल के पास ले गया। जहां यमुना रिवर फ्रंट के कार्य के चलते पांटून पुल को हटाया जा रहा था, यहां पुल के पास यमुना में पानी भी कम था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Boat Accident Update: Vrindavan Pontoon Bridge Crash 10 Dead Devotees Boat Capsize Cause Revealed
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : पीटीआई
'अब बोट को आगे नहीं ले जाओ, वापस ले चलो'
मोटरबोट वहां आकर रुक गई। चालक ने उसे चलाने के लिए स्पीड़ बढ़ाई तो बोट अनियंत्रित होने लगी। इस पर फिर लोगों ने चालक से कहा कि अब बोट को आगे नहीं ले जाओ, वापस ले चलो लेकिन चालक ने फिर लोगों की बातों को अनुसना कर दिया और बोट की स्पीड बढ़ा दी। 

 
Mathura Boat Accident Update: Vrindavan Pontoon Bridge Crash 10 Dead Devotees Boat Capsize Cause Revealed
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
अचानक तेज गति से मोटरबोट बढ़ी और हवा के झोंके से पांटून पुल से टकरा गयी। पुल की टक्कर लगते ही बोट अनियंत्रित होने लगी। बोट में सवार लोग एक तरफ हो गए। एक तरफ वजन बढ़ने के कारण मोटरबोट नदी में पलट गई।
विज्ञापन
Mathura Boat Accident Update: Vrindavan Pontoon Bridge Crash 10 Dead Devotees Boat Capsize Cause Revealed
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
ड्रोन से की गई निगरानी
यमुना में मोटरबोट पलटने के बाद डूबे श्रद्धालुओं की तलाश में देर रात तक बचाव दल लगे हुए थे। डूबे श्रद्धालुओं की तलाश के लिए ड्रोन कैमरों की मदद भी ली गई, ताकि किसी तरह से कोई श्रद्धालु नजर आए तो उसे रिकवर किया जा सके। शाम को अंधेरा होने तक ड्रोन कैमरों की मदद भी ली गई। उधर नाविक पप्पू का भी कोई पता नहीं चला है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed