सब्सक्राइब करें

UP: तेज धमाका हुआ और ताश के पत्तों की तरह ढहा तीन मंजिला शोरूम, चपेट में आई तीन दुकानें; देखें तस्वीरें

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 09:54 AM IST
सार

आगरा के किनारी बाजार में 100 साल पुराना तीन मंजिला शोरूम गिरने से आसपास की कई दुकानें तबाह हो गईं और व्यापार ठप पड़ गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था, वहीं पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Three Storey Showroom Collapses in Kinari Bazaar Shops Destroyed  Panic Among Traders
ढहा तीन मंजिला शोरूम - फोटो : अमर उजाला
आगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात को तीन मंजिला शोरूम के भरभराकर ढहने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मलबे की वजह से तीन और दुकानें चपेट में आ गईं। एक दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई जबकि दो अन्य की बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को मलबा नहीं हटने से रास्ता बंद रहा। शोरूम संचालक से पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की।


सीताराम कॉलोनी, बल्केश्वर निवासी सराफ रिंकू बंसल ने बताया कि पांच साल पहले तीन मंजिला भवन खरीदा था। यह 100 साल पुराना है। इस भवन में निर्माण कार्य कराने के बाद शोरूम बना दिया। बृहस्पतिवार रआधी रात शोरूम की बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। सराफ ने बताया कि निर्माण कार्य एडीए की अनुमति के बाद कराया जा रहा है। मलबा हटवाया जाएगा। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शोरूम का तीन मंजिला भवन गिरने की वजह से हादसा हुआ था। किसी ने शिकायत नहीं की है। मामले में जांच कराई जाएगी।
 
Trending Videos
Three Storey Showroom Collapses in Kinari Bazaar Shops Destroyed  Panic Among Traders
ढहा तीन मंजिला शोरूम - फोटो : अमर उजाला
 माला वालों की दुकान ध्वस्त, जूता और घड़ी की दुकान क्षतिग्रस्त
शोरूम का मलबा गिरने की वजह से मनोज कुमार की माला की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। यह शोरूम के बिल्कुल बराबर में थी। इसके बराबर में आलोक नगर निवासी विनय कालरा की पंजाब बूट हाउस है। इसके बाद कावेरी कुंज निवासी हरीश की ज्ञान वॉच कंपनी है। मलबा गिरने से दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गई हैं। व्यापारियों को डर है कि अगर दुकान खोली तो ढह सकती हैं। बाजार कमेटी के अध्यक्ष अनुराग अरोरा ने बताया कि व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई थी। रिंकू बंसल को मुआवजा देना चाहिए। रिंकू बंसल का कहना है कि जिनकी दुकान में टूट-फूट हुई है वह सही कराएंगे। हालांकि हादसे में उनकी कोई गलती नहीं है। बिल्डिंग ही 100 साल पुरानी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three Storey Showroom Collapses in Kinari Bazaar Shops Destroyed  Panic Among Traders
तीन दुकानें आईं चपेट में - फोटो : अमर उजाला
तीन दर्जन से अधिक दुकानों में व्यापार रहा ठप
किनारी बाजार में जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर मलबा होने से रास्ता नहीं खोला जा सका। दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी। रास्ता बंद होने की वजह से खरीदारी करने आए लोग बैरिकेडिंग से आगे नहीं आए। दुकानदार सचिन अरोरा ने बताया कि तीन दर्जन से अधिक व्यापारी पूरे दिन ग्राहकों के लिए परेशान रहे।

 
Three Storey Showroom Collapses in Kinari Bazaar Shops Destroyed  Panic Among Traders
किनारी बाजार - फोटो : अमर उजाला
 ...तब हो जाता माईथान जैसा हादसा
26 जनवरी 2023 को सिटी स्टेशन मार्ग पर हादसा हुआ था। एक धर्मशाला में निर्माण के दौरान टीला माईथान के कई मकान गिर पड़े थे। एक बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ा था। एडीए की तरफ से भी कार्रवाई की गई थी। एक साल पहले रिंकू बंसल की दुकान के सामने ही एक कारखाने में धमाका हुआ था। इसमें एक की जान गई थी।

 
विज्ञापन
Three Storey Showroom Collapses in Kinari Bazaar Shops Destroyed  Panic Among Traders
किनारी बाजार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। यह पता किया कि मलबे के नीचे कोई दबा तो नहीं। फुटेज में बिल्डिंग गिरते ही चारों तरफ धूल उड़ती दिखती है। आसपास कुछ नजर नहीं आता है। फुटेज देखकर साफ हुआ कि हादसे के समय सड़क पर कोई नहीं था। शोरूम के बंद होने की वजह से किसी के दबने की आशंका नहीं रही।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed