{"_id":"69d9b3cb6e741b4b030673eb","slug":"agra-crackdown-68-dangerous-buildings-to-be-demolished-after-kinari-bazaar-collapse-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस; मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस; मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:12 AM IST
सार
किनारी बाजार में भवन गिरने की घटना के बाद आगरा नगर निगम अलर्ट हो गया है और 68 अति-जर्जर भवनों को गिराने की तैयारी कर रहा है। नोटिस के बावजूद कार्रवाई न करने पर निगम पुलिस के साथ मिलकर खुद ध्वस्तीकरण करेगा।
आगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को देखते हुए निगम ने शहर के 68 अति-जर्जर भवनों को जमींदोज करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इन भवनों के मालिकों को भवन को गिराने या उसकी मरम्मत कराने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी अगर भवन मालिक ने तय समय में कोई कार्रवाई नहीं की, तो निगम प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर खुद भवन ध्वस्त करेगा।
Trending Videos
2 of 5
किनारी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के पास पहले से ही अति जर्जर 68 भवनों की सूची है, लेकिन विभागीय सुस्ती के कारण इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात हुई घटना के बाद निगम अधिकारी सक्रिय हो गए। नगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने अब उन भवनों को प्राथमिकता पर रखा है, जिनकी स्थिति बेहद खतरनाक है और जो कभी भी धराशायी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
किनारी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कार्यवाहक मुख्य अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि कोतवाली व रकाबगंज में ही 48 ऐसे भवन चिह्नित हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इन सभी के मालिकों को सख्ती से चेताया जाएगा। इसके बाद निगम आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा।
4 of 5
आगरा का किनारी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
निगम फिर करेगा सर्वे
निगम की कार्रवाई केवल पुरानी सूची तक ही सीमित नहीं रहेगी। निगम प्रशासन ने पुराने शहर में और भी खतरनाक भवनों को चिह्नित करने के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू करने की तैयारी की है। सर्वे के माध्यम से उन घरों की पहचान की जाएगीए जिनकी नींव बरसात के पानी के कारण कमजोर हो चुकी है। निगम की टीम गलियों में घूमकर भवनों की वर्तमान स्थिति का आकलन करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
किनारी बाजार
भवन स्वामियों से होगा सीधा संवाद
जर्जर भवन गिरने की घटना दोबारा न हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन भवन स्वामियों के साथ संवाद स्थापित करेगा। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस देने के बावजूद कई लोग मकान खाली नहीं कर रहे हैं, जो जान-माल के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन अब पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से असुरक्षित ढांचों को हटाने की दिशा में काम करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।