फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police solve BSNL machine theft case within 24 hours

24 घंटे में चोरी का खुलासा: चोर उड़ा ले गए थे 15 लाख की बीएसएनएल की मशीन, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 10:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 17 Aug 2026 10:13 PM IST
सार

आगरा में चोरों ने बीएसएनएल की 15 लाख रुपये की मशीन पार कर दी थी। पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Agra police solve BSNL machine theft case within 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बरहन पुलिस ने 16 अगस्त को हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा किया है।  चोरी की गई बीएसएनएल की डीजी ट्रैक मशीन और एक बाइक बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि बीएसएनएल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी रजनीकांत पुत्र अखिलेश सिंह निवासी ग्राम एकोली थाना फेफना जिला बलिया ने 16 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि 14 अगस्त को गांव नगला सिर्जी थाना बरहन में पीएलवी मशीन से कार्य हो रहा था। पंचायत भवन के पास पंद्रह लाख रुपये कीमत की डीजी ट्रैक मशीन रखी हुई थी, जिसे अज्ञात लोग चोरी कर ले गये है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों बाबू लाल पुत्र इन्द्रपाल व जितेन्द्र पुत्र हेत सिंह निवासीगण गांव यूसुफपुर थाना बरहन को गांव जटौआ थाना बरहन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक डीजी ट्रैक मशीन , एक बाइक एक नंबर प्लेट , बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 317 , 2, बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed