{"_id":"6a830003d2116171f1080a1e","slug":"power-outage-at-firozabad-trauma-center-stitches-administered-in-dark-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रामा सेंटर में अंधेरा, मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में लगाए टांके; मेडिकल काॅलेज का चाैंकाने वाला हाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रामा सेंटर में अंधेरा, मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में लगाए टांके; मेडिकल काॅलेज का चाैंकाने वाला हाल, VIDEO
Mon, 17 Aug 2026 06:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:05 PM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की चाैंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। ट्राॅमा सेंटर में बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। मरीज और तीमारदार परेशान रहे। अंधेरे में ही मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में लगाए टांके।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में सोमवार दोपहर बिजली अव्यवस्था का खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ा। पुराने टीबी वार्ड की बिल्डिंग तोड़ते समय लोहे का बीम विद्युत केबल पर गिरने से दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रामा सेंटर की बिजली गुल हो गई। जनरेटर से व्यवस्था संभालने की कोशिश की गई, लेकिन करीब दो घंटे चलने के बाद जनरेटर ने भी अचानक काम करना बंद कर दिया।
जनरेटर बंद होते ही पूरे ट्रामा सेंटर में अंधेरा छा गया और मरीजों व तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तीन में से दो फेस की बिजली आपूर्ति बहाल होने के बावजूद अंदर अंधेरा बना रहा, जबकि एसी चल रहे थे। पर्चा काउंटर पर मरीज और तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए परेशान घूमते रहे। ऐसे में मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए गए।

ट्रामा सेंटर में बिजली और जनरेटर फेल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों भी कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाने के बावजूद व्यवस्था में कोई स्थायी सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार की इस घटना ने एक बार फिर प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है।
बीम गिरने के कारण हुए फॉल्ट से बिजली गुल हुई थी। स्थिति को काबू करते हुए सामान्य किया गया। -डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस
बीम गिरने के कारण हुए फॉल्ट से बिजली गुल हुई थी। स्थिति को काबू करते हुए सामान्य किया गया। -डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस