{"_id":"6a83039ef04eeb043b092b88","slug":"video-power-outage-at-trauma-center-stitches-administered-in-dark-in-firozabad-medical-college-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में अंधेरे में हुआ मरीजों का इलाज, मोबाइल की रोशनी में लगाए टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में अंधेरे में हुआ मरीजों का इलाज, मोबाइल की रोशनी में लगाए टांके
फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में सोमवार दोपहर बिजली अव्यवस्था का खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ा। पुराने टीबी वार्ड की बिल्डिंग तोड़ते समय लोहे का बीम विद्युत केबल पर गिरने से दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रामा सेंटर की बिजली गुल हो गई। जनरेटर से व्यवस्था संभालने की कोशिश की गई, लेकिन करीब दो घंटे चलने के बाद जनरेटर ने भी अचानक काम करना बंद कर दिया।जनरेटर बंद होते ही पूरे ट्रामा सेंटर में अंधेरा छा गया और मरीजों व तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तीन में से दो फेस की बिजली आपूर्ति बहाल होने के बावजूद अंदर अंधेरा बना रहा, जबकि एसी चल रहे थे। पर्चा काउंटर पर मरीज और तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए परेशान घूमते रहे। ऐसे में मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए गए। ट्रामा सेंटर में बिजली और जनरेटर फेल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों भी कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाने के बावजूद व्यवस्था में कोई स्थायी सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार की इस घटना ने एक बार फिर प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।