{"_id":"6a830365ec70ae4be10e0a7d","slug":"video-family-members-created-ruckus-at-trauma-center-in-firozabad-following-death-of-teenage-girl-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्राॅमा सेंटर में किशोरी की माैत, परिजन ने किया जमकर हंगामा; चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्राॅमा सेंटर में किशोरी की माैत, परिजन ने किया जमकर हंगामा; चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कृष्णा नगर में रविवार देर रात एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर समय से इलाज न देने व लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कृष्णा नगर निवासी प्रताप चौहान की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी चौहान उर्फ श्वेता कक्षा छह की छात्रा थी। अचानक पेट में तेज दर्द उठा। परिजनों के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर वे आनन-फानन में उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां प्रारंभिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा को मृत घोषित करते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी बच्ची को समय से उपचार नहीं मिला, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने ट्रामा सेंटर परिसर में ही स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की और हंगामा शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।