{"_id":"6a82a452f06e35ad4a038261","slug":"video-dharamshala-sheela-youth-death-road-accident-chakka-jam-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष
Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:34 AM IST
शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्रित होकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके बाद उसका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने युवक को टक्कर मारकर घायल किया था, उसके खिलाफ अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी बात को लेकर लोगों में रोष है।
चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से बातचीत की। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।