फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
66/1 (5.3 ov)
Shimron Hetmyer 5(2)*
Shai Hope 28 (16)
IND elected to bowl

Live

IND vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता, अक्षर पटेल का शिकार बने ज्वेल एंड्रयू; स्कोर 50 के पार

Wed, 14 Oct 2026 07:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 07:27 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs West Indies 4th T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे है। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
IND vs WI T20 Live Score: India vs West Indies Toss Scorecard Match Today Rajiv Gandhi Stadium Updates
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:25 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता

भारत को पहली सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने ज्वेल एंड्रयू को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 16 गेंदों में 21 रन बना सके। अब शाई होप का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।
07:01 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
06:34 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: दोनों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी।
06:31 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया किसी बदलाव के बगैर उतरी है, यानी वैभव सूर्यवंशी को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, वेस्टइंडीज के खेमे में दो बदलाव हुए हैं। ज्वेल एंड्रयू को कामिल पूरन की जगह मौका मिला है जबकि क्वेंटिन सैम्पसन की जगह रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है।
05:59 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना?

इंदौर में कुलदीप यादव की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने का फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ, जबकि उस मैच में स्पिन गेंदबाजी भी आम तौर पर कारगर रही थी। हो सकता है कि भारत इसी संयोजन के साथ आगे बढ़े। ऐसे में कुलदीप को एक बार फिर बाहर बैठना होगा। वहीं, इस बात की भी संभावना कम है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा। 
05:59 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: गेंदबाजों को करना होगा अनुशासित प्रदर्शन 

भारत के गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा क्योंकि रांची में दूसरे टी20 में जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था जिसमें होप ने 45 गेंद में 102 रन बनाए थे। इंदौर में शिमरॉन हेत्मायर (43), कामिल पूरन (42) और स्प्रिंगर (नाबाद 35) ने अच्छी पारियां खेली। अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ने हालांकि मुकाबला जीता। भारत ने इस मैदान पर पिछली बार टी20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में खेला था जब छह विकेट पर 297 रन बनाकर 133 रन से जीत दर्ज की थी। सैमसन ने उस मैच में 43 गेंद में 111 रन बनाए थे और वह एक बार फिर यहां यादगार पारी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:58 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: क्या है भारत की चिंता?

भारत के लिए चिंता का एकमात्र कारण शीर्षक्रम के शानदार फॉर्म के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास नहीं मिल पाना है। शीर्ष तीन के नाकाम रहने पर तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी और नमन धीर को जिम्मेदारी संभालनी होगी खासकर जब लक्ष्य बड़ा हो। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिए चुनौती भारतीय रनगति पर अंकुश लगाने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में शतक लगाया था, जबकि दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ने बड़ी पारियां खेली हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज ने जीता। तीसरे मैच में अभिषेक का दबदबा रहा।
05:58 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: सीरीज में आगे है भारत 

भारत इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। वहीं, पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके सीरीज में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रूख दोनों टीमों के पावर हिटर्स पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जिससे सीरीज में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है।
05:57 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: आज चौथा मुकाबला

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले चौथे टी20 मैच में लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। इस मैच में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर रहेगा कि टीम प्रबंधन कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी करता है या नहीं। वहीं, अब तक एकादश से बाहर चल रहे वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी। 
05:54 PM, 14-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता, अक्षर पटेल का शिकार बने ज्वेल एंड्रयू; स्कोर 50 के पार

Live Cricket Score Today, India vs West Indies 4th T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे है। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed