सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP SIR Voter List Shock: Massive Drop in Urban Voters After 2026 Revision

SIR: अंतिम मतदाता सूची जारी, ग्रामीण से तीन गुना तक घट गए शहरी सीटों पर वोटर; वेबसाइट पर चेक करें नाम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

एसआईआर 2026 के बाद जारी मतदाता सूची में आगरा के शहरी क्षेत्रों में लाखों वोटरों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कमी अपेक्षाकृत कम रही। डिजिटल पुनरीक्षण में दोहराव और शिफ्टिंग बड़ी वजह बताई जा रही है, जिससे जिले की सियासी गणित बदल गई है।

UP SIR Voter List Shock: Massive Drop in Urban Voters After 2026 Revision
आगरा जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई। जारी सूची ने आगरा के सियासी भूगोल की नई तस्वीर पेश की है। आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं ने अपनी जड़ों को मजबूती से थामे रखा, जबकि शहरी विधानसभा क्षेत्रों में वोटर शिफ्टिंग और वोट कटने से मतदाता संख्या का गणित पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ग्रामीण क्षेत्र की सीटों से तुलना करें तो शहरी सीटों पर तीन गुना तक मतदाता कम हो गए।
Trending Videos

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट नहीं देखी गई है। बाह विधानसभा क्षेत्र में 27 अक्टूबर 2025 को 3,39,350 मतदाता थे लेकिन शुक्रवार को संख्या घटकर 2,91,341 रह गई यानी 48 हजार मतदाता कम हो गए। वहीं खेरागढ़ विधानसभा में भी मतदाता संख्या 3,40,839 से घटकर 3,05,509 पर आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन क्षेत्रों में गिरावट की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम है। वहीं, शहरी क्षेत्र की तीन प्रमुख सीटों आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण और आगरा छावनी में पुनरीक्षण से मतदाताओं की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत तक की भारी कमी दर्ज की गई है। छावनी में 4.82 लाख से अधिक मतदाता घटकर अब मात्र 3.35 लाख रह गए हैं। ये गिरावट 1.47 लाख है। आगरा उत्तर में मतदाता संख्या 4.54 लाख से घटकर 3.33 लाख पर सिमट गई है। आगरा दक्षिण में भी मतदाताओं का आंकड़ा 3.70 लाख से गिरकर 2.75 लाख रह गया है। जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने बताया कि 17 अप्रैल तक सभी मतदाता अपने नाम बूथ पर जाकर मतदाता सूची में देख सकते हैं।

घटे वोटरों में टॉप-10 में सातवें पर आगरा
चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में जिन शहरों में सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या कम हुई है, उन टॉप-10 जिलों में आगरा सातवें स्थान पर है। आगरा जिले में मतदाता संख्या 17.71 फीसदी गिरी है। एसआईआर से पहले जिले में 3600071 मतदाता थे जबकि अब 2962418 रह गए हैं। मतदाता सूची में 6.37 लाख मतदाताओं का अंतर है। प्रदेश स्तर पर मतदाता घटने वाले टॉप 15 विधानसभा क्षेत्रों में तीन आगरा के हैं। इनमें आगरा कैंट में 30.47 फीसदी, उत्तर में 26.58, दक्षिण में 25.68 फीसदी मतदाता घटे हैं। वहीं, ग्रामीण में 17.21, बाह में 14.15, एत्मादपुर में 10.28, खेरागढ़ में 10.37, फतेहाबाद में 10.22 और फतेहपुर सीकरी में 8.75 फीसदी मतदाता घटे हैं।

शिफ्टिंग और दोहराव बड़ी वजह
एसआईआर में शामिल रहे अधिकारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं का एक वार्ड से दूसरे वार्ड या एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में पलायन अधिक होता है। इस बार के डिजिटल पुनरीक्षण में दोहराव को तकनीकी रूप से पकड़ा गया, जिस वजह से शहरी क्षेत्रों की सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं।

ऑनलाइन भी देख सकेंगे नाम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि मतदान स्थल के अलावा मतदाता निर्वाचक नामावली को एनआईसी की वेबसाइट https://agra.nic.in/deo-portal/ पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed