{"_id":"69d1d6996316e092620f4df5","slug":"jalore-dummy-candidate-scandal-in-reet-exam-sog-registers-two-firs-7-accused-hailing-from-jalore-jalore-news-c-1-1-noi1335-4128443-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रीट परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, डमी अभ्यर्थियों से नौकरी लेने का खुलासा, 32 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रीट परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, डमी अभ्यर्थियों से नौकरी लेने का खुलासा, 32 आरोपियों पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान में रीट लेवल प्रथम शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां अभ्यर्थियों ने अपनी जगह डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर नौकरी हासिल की। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने 32 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 7 आरोपी जालोर जिले के हैं।
जालोर : रीट परीक्षा में डमी कैंडिडेट का मामला, एसओजी ने की दो एफआईआर दर्ज 7 आरोपी जालोर के
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जालोर सहित कई जिलों में डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाकर नौकरी हासिल करने का बड़ा खेल सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने 32 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित रीट लेवल प्रथम परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि कई अभ्यर्थियों ने अपनी जगह डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर चयन हासिल किया। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद एसओजी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
32 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
एसओजी ने कुल 32 आरोपियों को चिन्हित किया है, जिनमें 7 आरोपी जालोर जिले के हैं। पहली एफआईआर में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरी एफआईआर में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पहली एफआईआर में 17 आरोपी
पहली एफआईआर में कुल 17 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें जालोर जिले के कई अभ्यर्थी शामिल हैं। रानीवाड़ा तहसील के सेडिया निवासी दिनेश कुमार, चितलवाना के आमली निवासी सुनील कुमार विश्नोई, सांचौर के पमाणा निवासी ओमप्रकाश और भीनमाल के कूका निवासी गोपाल मांजू प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। इसके अलावा इस मामले में एक अज्ञात आरोपी सहित 12 अन्य नामजद आरोपियों को भी शामिल किया गया है, जो मुख्य रूप से बाड़मेर और जोधपुर जिलों के निवासी हैं।
ये भी पढ़ें- -Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
दूसरी एफआईआर में 15 लोगों पर केस
दूसरी एफआईआर में 14 नामजद और एक अज्ञात आरोपी को मिलाकर कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जालोर जिले के रूपा की ढाणी भालनी निवासी भरत कुमार, चितलवाना के मालवाड़ा निवासी मनोहर लाल पंवार और भीनमाल के दांतीवास निवासी राकेश कुमार सहित अन्य जिलों के आरोपी शामिल हैं।
जांच में ऐसे हुआ खुलासा
एसओजी की प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों, ओएमआर शीट, फोटो और हस्ताक्षरों में स्पष्ट अंतर पाया गया। इसी आधार पर इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। जांच एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जांच जारी, और खुलासे संभव
एसओजी अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और इसमें और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। जांच के दौरान अभ्यर्थियों के नेटवर्क, दलालों की भूमिका और पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।