सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Talents Triumph Government School Students Set Records in Jalore Rajasthan

RBSE 12th Result: जालोर में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने बनाए रिकॉर्ड, अपनी प्रतिभाओं का लहराया परचम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 12th Result: RBSE 12वीं परिणाम में जालोर जिले के विद्यार्थियों, खासकर सरकारी स्कूलों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए। डिम्पल सुथार, पवन कुमारी, मनोहर खत्री सहित कई प्रतिभाओं ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले की साख बढ़ाई।

Talents Triumph Government School Students Set Records in Jalore Rajasthan
जालोर के होनहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परिणामों में इस बार जालोर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर नई मिसाल पेश की है।

Trending Videos

डिम्पल सुथार ने 98.80% के साथ रचा कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागोड़ा उपखंड के जूनी बाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा डिम्पल सुथार ने 12वीं कला वर्ग में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डिम्पल ने हिंदी में 94 अंक प्राप्त किए, जबकि इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में 100-100 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पवन कुमारी ने 98% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

सांचौर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौरा की छात्रा पवन कुमारी ने 12वीं कला वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने भूगोल में 100, हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में 99-99 तथा अंग्रेजी व हिंदी अनिवार्य में 96-96 अंक हासिल किए। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी सफलता प्रेरणादायक मानी जा रही है।

मनोहर खत्री ने साइंस में 99% हासिल किए
रानीवाड़ा क्षेत्र के बड़गांव स्थित भारती ज्ञान मंदिर स्कूल के छात्र मनोहर लाल खत्री ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनोहर ने गणित और रसायन विज्ञान में 100-100 अंक हासिल किए। किसान परिवार से आने वाले मनोहर ने रोजाना 3-4 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

रेणुका कंवर का भी शानदार प्रदर्शन
जालोर की रेणुका कंवर ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कला वर्ग में भी उन्होंने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

जाह्नवी कंवर को 96.20% अंक
जाह्नवी कंवर ओपावत ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 96.20 प्रतिशत (481/500) अंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें: डीडवाना की दीपिका राकावत विज्ञान संकाय में आईं अव्वल, 99.80% अंक हासिल कर रचा इतिहास

सरकारी स्कूलों की बढ़ी साख 
इस बार के परिणामों में सरकारी विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता हासिल की है।विद्यार्थियों की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed