फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Woman injured after falling from roof dies; FIR registered against 5 members of in-laws' family.

जालोर: छत से गिरकर घायल महिला की मौत, 11 दिन बाद दम तोड़ा; पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर एफआईआर

Tue, 29 Sep 2026 06:00 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

जालोर के भाद्राजून में ससुराल के घर के पीछे घायल अवस्था में मिली नेतल की 11 दिन इलाज के बाद 24 सितंबर को मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Jalore: Woman injured after falling from roof dies; FIR registered against 5 members of in-laws' family.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाद्राजून में ससुराल के घर के पीछे घायल अवस्था में मिली नेतल की उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 11 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद 24 सितंबर को गुजरात के मेहसाणा स्थित अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रेवत निवासी नेनाराम गर्ग ने 25 सितंबर को भाद्राजून थाने में रिपोर्ट देकर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, नेतल का विवाह 6 फरवरी 2025 को भाद्राजून निवासी प्रवीण पुत्र भंवरलाल से हुआ था। दोनों का छह महीने का बेटा रुद्राक्ष है। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के 15-20 दिन बाद पति प्रवीण, ससुर भंवरलाल, सास विमला देवी, देवर गौतम और ननद सुशीला कम दहेज लाने की बात कहकर नेतल को परेशान करने लगे। परिवार की ओर से कई बार ससुराल पक्ष से समझाइश भी की गई थी।
विज्ञापन


मां को फोन कर 20 लाख रुपये की बात बताई
पिता की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 सितंबर को नेतल ने अपनी मां पवनी देवी को फोन कर माता-पिता को भाद्राजून बुलाया। उसने मायके से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने और जान का खतरा होने की बात बताई। इसके बाद नेनाराम और उनकी पत्नी शाम करीब 8 बजे भाद्राजून पहुंचे। समझाइश के बाद दोनों रात में वहीं रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 3 बजे छत से गिरने की मिली सूचना
नेनाराम के अनुसार, रात करीब 3 बजे प्रवीण ने उन्हें नेतल के छत से गिरने की सूचना दी। नेतल मकान के पीछे गली में पत्थरों के बीच अचेत अवस्था में मिली। पिता ने बताया कि परिवार नीचे के कमरों में सो रहा था, इसलिए नेतल के छत पर जाने और गिरने की परिस्थितियों को लेकर उन्हें संदेह हुआ।

गहने गायब होने का भी लगाया आरोप
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि नेतल के पहने हुए आभूषण उसके शरीर पर नहीं थे। उन्होंने आशंका जताई कि नेतल के साथ मारपीट करने के बाद घटना को हादसे का रूप दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

इलाज के दौरान मेहसाणा में हुई मौत
घायल नेतल को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पाली और फिर जोधपुर रेफर किया गया। बाद में मेहसाणा के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ बेटी के गहने और अन्य सामान बरामद करने की मांग की है।


पुलिस ने शुरू की आरोपों की जांच
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति जालोर के निजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मी है। पुलिस अब घटना की परिस्थितियों, मृतका के गिरने के कारण और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed