Jalore News: सांचोर क्षेत्र में पैंथर की दहशत, दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद नहीं आया हाथ
जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में पैंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पैंथर के पलादर, बड़सम, हाड़ेतर और किलुपिया गांवों के खेतों में दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम और जोधपुर से रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया।
विस्तार
जालौर जिले सांचोर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पैंथर की मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है। पैंथर के मूवमेंट के खेतों में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पैंथर के आने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जोधपुर वन विभाग रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। जिस पर जोधपुर से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और टीम ने पैंथर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन खेतों में सरसों की बड़ी फसल होने के कारण बात नहीं पाई। रानीवाड़ा क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोहर खान बताया कि 2 दिन पूर्व गुजरात क्षेत्र से सांचौर ग्रामीण इलाकों में पैंथर के प्रवेश करने की जानकारी मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में पैंथर के दिखाने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी उसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तब से पैंथर का पीछा करते हुए वन विभाग के अधिकारी उसे पकड़ने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।
जानकारी अनुसार सांचौर क्षेत्र में पैंथर ने पलादर गांव के बाद बड़सम, हाड़ेतर और किलुपिया गांव की सरहद तक प्रवेश किया है। अंतिम बार किलुपिया गांव में पैंथर के दिखने के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए गए, लेकिन दिनभर के ऑपरेशन के बावजूद वन विभाग को सफलता नहीं मिल पाई। वन विभाग की टीमें जोधपुर से यहां पहुंची हैं और पैंथर को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए पूरे प्रयास कर रही हैं। किलुपिया गांव के सरसों के खेत में दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन पैंथर अपनी चतुराई से बचते हुए गायब हो गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि पैंथर के दिखाने पर तुरंत वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन को सूचित क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि पैंथर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को कल सुबह फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि पैंथर को पकड़कर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग की रेस्क्यू टीमें पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए हरसंभव प्रयास प्रयास किया जा रहा है।