{"_id":"6a5252926cb6303126067b80","slug":"jhalawar-nephew-killed-uncle-over-marriage-dispute-accused-arrested-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: ताऊ ने नहीं होने दी शादी! भतीजे ने गंडासी से मार डाला, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: ताऊ ने नहीं होने दी शादी! भतीजे ने गंडासी से मार डाला, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 11 Jul 2026 07:59 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:59 PM IST
सार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में कुलदीप बैरवा ने शादी नहीं होने के लिए ताऊ को जिम्मेदार मानते हुए गंडासी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी भतीजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सारोला कलां थाना क्षेत्र के गाडरवाड़ा नूरजी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। अपने ही ताऊ की धारदार हथियार (गंडासी) से हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप बैरवा (35) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सारोला थाना प्रभारी बुद्धराम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी शादी नहीं होने के लिए ताऊ को जिम्मेदार मानता था। इसी नाराजगी में उसने उनकी हत्या कर दी।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 9 जुलाई की रात गाडरवाड़ा नूरजी गांव में जगन्नाथ बैरवा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल जगन्नाथ को परिजन एसआरजी अस्पताल, झालावाड़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सत्यवान बैरवा की रिपोर्ट पर सारोला कलां थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा एवं डीवाईएसपी गरिमा जिंदल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी बुद्धराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब और नशे का आदी है। करीब एक महीने पहले उसकी शादी को लेकर ताऊ जगन्नाथ से विवाद हुआ था। आरोपी को शक था कि उसके ताऊ ने अपने दोनों बेटों की शादी कर दी, लेकिन उसे जानबूझकर कुंवारा रखा जा रहा है। इसी रंजिश में उसने मौका देखकर गंडासी से ताऊ के हाथ पर लगातार कई वार किए। लोगों के मौके पर पहुंचते ही वह खेतों में छिपकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक कॉल ने खोला नीरज की मौत का राज, नहीं तो सड़क हादसा बनकर रह जाती ‘मर्डर मिस्ट्री’
हथियार की बरामदगी बाकी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सारोला थाने में दो मामले दर्ज हैं।