फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   500 talented students were honored

Rajasthan: झालावाड़ में एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान समारोह, 500 से अधिक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Wed, 15 Jul 2026 06:41 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

झालावाड़ में एबीवीपी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सांसद दुष्यंत सिंह ने तकनीकी शिक्षा, पर्यटन और रोजगार पर जोर देते हुए युवाओं को मेहनत, संस्कार और कर्म के आधार पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन
500 talented students were honored
एबीवीपी के सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झालावाड़ की ओर से बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो. निमित्त रंजन, आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह शक्तावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति से झालावाड़ और हाड़ौती में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने का आग्रह किया, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार झालावाड़ आए थे, तब यहां के लोगों ने उन्हें भरपूर स्नेह दिया। उनकी नानी मां ने उन्हें यही संस्कार दिए कि पूरा समाज ही उनका परिवार है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा झालावाड़ में मेडिकल कॉलेज सहित कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यह मेडिकल कॉलेज देश के प्रमुख संस्थानों में गिना जाता है।

पढ़ें:   माता-पिता के सामने नर्मदा में समाया जवान बेटा, गोमुख घाट पर राजस्थान के श्रद्धालु की डूबने से मौत

सांसद ने विद्यार्थियों से मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि झालावाड़ के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आरएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मुकंदरा सहित क्षेत्र में पर्यटन विकास के कार्य चल रहे हैं और युवाओं के लिए हर क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इस संगठन से जुड़े रहे हैं और इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं।


मुख्य वक्ता वीरेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए अनेक महापुरुषों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिनसे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जानवी श्रृंगी ने किया। जिला संयोजक दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह में 500 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समारोह में विभाग संगठन मंत्री ऋतिक मेहरा, एबीवीपी जिला प्रमुख भरत गौतम, प्रांत एसएफडी संयोजक अंकित देव गुर्जर, प्रांत कार्यसमिति सदस्य जानवी श्रृंगी, प्रांत शोध कार्य सहसंयोजक हर्षित शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर सिंह चौहान, रवि मेघवाल, कुलदीप सिंह झाला, भाग संयोजक गरिमा मेहता, नगर मंत्री हर्षित जैन, प्रियांशु पाटीदार, अजय कुम्हार, विशाल कुमार, अभय सिंह, अर्पित कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व सभापति प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान लाली बाई, अरुणा मीना, प्राचार्य आर.के. मीना, भाजपा नेता प्रकाश वर्मा, ओम जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कितावत, नरेंद्र सिंह शक्तावत तथा पूर्व पार्षद रईस खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed