फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Action against an illegally operating firecracker factory

Jhalawar News: झालावाड़ में अवैध पटाखा फैक्टरी पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

Thu, 06 Aug 2026 09:05 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

झालावाड़ में रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा निर्माण फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे, विस्फोटक सामग्री और केमिकल जब्त किए। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। मामले की जांच और तलाश जारी है।

विज्ञापन
Action against an illegally operating firecracker factory
कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालवाड़ शहर के रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण फैक्टरी पर कोतवाली थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल और पैकिंग सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध पटाखा निर्माण कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि शहर के गोदाम की तलाई क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में चोरी-छिपे अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा और डीवाईएसपी हर्षराज सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
विज्ञापन


पढे़ं: कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा में बनाया व्हिप, पार्टी ने क्यों सौंपी अहम जिम्मेदारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मकान से भारी मात्रा में तैयार और निर्माणाधीन पटाखे, विस्फोटक सामग्री तथा पैकिंग का सामान बरामद हुआ। जब्त सामग्री में सुतली बम, रंगीन और मिक्स पटाखे, फुलझड़ियां, जंबो साउंड बम, गरनाला बम, अनार, चकरी, रॉकेट, पटाखों के रैपर, पैकिंग रोल, स्टार और विस्फोटक केमिकल सहित अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने करीब 125 पैकेट तैयार पटाखे, हजारों सुतली बम और बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री जब्त की है।


कार्रवाई के दौरान मौके से अंकित गोयल को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी अमित गोयल पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह अवैध कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। रिहायशी क्षेत्रों में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण और पटाखा निर्माण गंभीर अपराध है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed