{"_id":"6a19733ee34620e1780c8893","slug":"bulldozer-action-on-illegal-encroachment-by-history-sheeter-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4335276-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 14 मुकदमों में नामजद अपराधी का अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 14 मुकदमों में नामजद अपराधी का अवैध निर्माण ध्वस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
झालावाड़ में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। आरोपी के खिलाफ एक व्यापारी के साथ लूट और पुलिस पर हमले के साथ ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
आरोपी का ध्वस्त मकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर दीवान सिंह उर्फ श्रीलाल गुर्जर के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मनोहरथाना क्षेत्र के साल्याखेड़ा गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि दीवान सिंह पुत्र किशन सिंह उर्फ श्रीलाल गुर्जर निवासी साल्याखेड़ा लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, गैर इरादतन हत्या, चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपराध से अर्जित धन के बल पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल, तहसीलदार माधोलाल वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार, थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Kota: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के नीचे चल रहा था काम, अचानक धंसी मिट्टी और चली गई दो अधिकारियों की जान
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहला मामला वर्ष 2017 में मारपीट का दर्ज हुआ था। इसके बाद उसके खिलाफ चोरी के चार, छेड़छाड़ के दो, दुष्कर्म का एक, गैर इरादतन हत्या के दो सहित कई गंभीर मामले दर्ज हुए।
पुलिस के मुताबिक 3 अप्रैल को आरोपी दीवान सिंह अपने साथियों के साथ मनोहरथाना के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पास पहुंचा था। वहां उसने कथित रूप से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने हमला कर करीब 50 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान नाकाबंदी के समय आरोपी अपने साथियों के साथ पुलिस के सामने आ गया। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने सरकारी वाहन को टक्कर मार दी और पुलिस टीम पर पथराव कर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने दीवान सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।