फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   forest department ranger Caught accepting a bribe of ₹15,000

Rajasthan: मासिक बंधी लेते धरे गए वन अधिकारी और चालक! ACB ने ₹15000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा

Sat, 04 Jul 2026 06:47 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

Rajasthan News: झालावाड़ में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम रैगर और विभागीय चालक फिरोज को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लकड़ी से भरे वाहनों को पास कराने के बदले मासिक बंधी की मांग की जा रही थी। एसीबी अब दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके घरों की तलाशी भी ले रही है।

विज्ञापन
forest department ranger Caught accepting a bribe of ₹15,000
रिश्वत लेते आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मामू-भांजे चौराहे स्थित वन विभाग गश्ती दल कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी और विभागीय चालक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
झालावाड़ एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम रैगर और वन विभाग के वाहन चालक फिरोज को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी झालावाड़ के सीआई साजिद खान ने बताया कि रायपुर क्षेत्र निवासी इम्तियाज, जो टिंबर ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है और लाइसेंस के तहत लकड़ी खरीदकर बाहर सप्लाई करता है, की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गश्ती दल की ओर से पहले प्रति गाड़ी 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। बाद में 15 हजार रुपये प्रतिमाह की मासिक बंधी तय की गई। आरोपियों पर इम्तियाज के वाहनों को पास कराने के एवज में नियमित रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिए गए।

एएसपी प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई एसीबी झालावाड़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में तथा डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई के दौरान पूरी टीम ने समन्वित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।


यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए

घर की तलाशी और पूछताछ जारी
एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके घरों की तलाशी लेकर संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था या नहीं। दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई शाम करीब साढ़े चार बजे तक जारी रही।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed