Jhalawar: छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, कांग्रेस का प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में राजस्थान के झालावाड़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने झालरापाटन के महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
मंगलवार शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक, झालरापाटन में एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याएं सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर किया गया कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से ड्रोन में आती थी हथियारों की खेप: फुट सोल्जर करते थे रिसीव; भारत की इस जेल से जुड़ें हैं तार
धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग
वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का दावा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। साथ ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए छात्र हितों की सुरक्षा की मांग दोहराई।