{"_id":"69fb52479ea4b86bb40304b3","slug":"jhalawar-news-husband-pushes-wife-into-60-foot-deep-well-amidst-dispute-over-shop-registry-accused-arrested-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुएं में धकेला: 'देखो कुएं में कितना पानी है...', घिनौनी हरकत से पहले पति ने कहा था; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी को कुएं में धकेला: 'देखो कुएं में कितना पानी है...', घिनौनी हरकत से पहले पति ने कहा था; आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Jhalawar News: झालावाड़ में रजिस्ट्री विवाद के चलते पति ने पत्नी को 60 फीट गहरे कुएं में धकेल दिया। महिला एक घंटे तक फंसी रही, बाद में बचा ली गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी पति गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। यह घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल है।
रजिस्ट्री विवाद बना वारदात की वजह
एसपी अमित कुमार के अनुसार, आरोपी रायसिंह लोधा अपनी पत्नी कंचन बाई से गांव में बेची गई दुकान की रजिस्ट्री को लेकर नाराज था। आरोपी ने दुकान करीब 10 लाख रुपये में बेच दी थी, लेकिन रजिस्ट्री की प्रक्रिया में पत्नी के सहयोग न करने से वह आक्रोशित था। इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता कंचन बाई (40), निवासी झीतापुरा ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि घटना वाले दिन वह घर पर थीं। उनके पति ने प्याज की फसल में सिंचाई का बहाना बनाकर उन्हें खेत चलने के लिए कहा। मना करने के बावजूद वह जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर उन्हें खेत ले गया। वहां कुएं के पास पानी देखने के बहाने उन्हें नीचे धक्का दे दिया।
एक घंटे तक कुएं में फंसी रही पीड़िता
कंचन बाई ने बताया कि कुएं की गहराई करीब 60 फीट थी, जिसमें 3-4 फीट पानी भरा हुआ था, जो उनकी कमर तक आ रहा था। गिरने के बाद उन्होंने किसी तरह एक पत्थर पकड़कर खुद को संभाले रखा। करीब एक घंटे बाद उनके भाई बहादुर सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी व खाट की मदद से उन्हें बाहर निकाला। बाहर आते ही वह बेहोश हो गईं।
पढ़ें- बाड़मेर में लापता नाबालिग का मामला गरमाया: चार महीने बाद भी सुराग नहीं, विधायक भाटी ने शिव थाने का किया घेराव
अस्पताल में उपचार, प्रताड़ना के आरोप
घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आरोपी पति पहले से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रायसिंह लोधा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन