{"_id":"6a3933ecf34e3bb89d08f453","slug":"vehicles-collide-on-national-highway-two-injured-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123741-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- टक्कर के बाद करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा में सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के टेंपो ट्रैवलर व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से टैंपो ट्रैवलर सवार एक यात्री के सिर पर गहरी चोटें आईं व चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी बागी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी बछेलीखाल महेंद्र राणा ने बताया कि सोमवार सुबह तीन धारा में बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर आ रहे टेंपो ट्रेवलर की ऋषिकेश की ओर से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में टेंपो ट्रैवलर चालक हरदीप सिंह (45 वर्ष) पुत्र मुख्तार सिंह, निवासी ग्राम अहमदपुर ग्रांट, थाना बहादराबाद,जिला हरिद्वार घायल हो गया। वहीं, इसमें सवार यात्री धीरज कुमार (35 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी ग्राम चौपरिया, थाना नैमिषधाम, जिला सीतापुर, उप्र के सिर पर गहरी चोटें आ गई। पुलिस द्वारा दोनों को तत्काल सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया। वाहनों की टक्कर के बाद करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।