{"_id":"6a393e49d4b8f72a060e5d2b","slug":"woman-jumps-into-jani-ganga-canal-brave-youths-save-her-life-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107654-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानी गंग नहर में महिला कूदी, साहसी युवकों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानी गंग नहर में महिला कूदी, साहसी युवकों ने बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी गंग नहर पुल पर सोमवार सुबह महिला तुलसी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाई और अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर में कूद गए। युवकों ने कड़े संघर्ष के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार, तुलसी (28) पुत्री इंद्रपाल निवासी ग्राम पस्तरा का विवाह जानी खुर्द निवासी राजेश के साथ हुआ है। वह सोमवार सुबह जानी गंगनहर पुल पर पहुंची। बताया गया कि पिछले कुछ समय से चल रहे पारिवारिक विवाद और अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण वह बेहद परेशान थी। इसी तनाव के चलते उसने गंगनहर के तेज बहाव में पुल से छलांग लगा दी। उसको गंगनहर में डूबता देख पुल और आसपास खड़े लोगों के होश उड़ गए। शोर मचते ही वहां मौजूद कई जांबाज युवक अपनी जान पर खेलकर नहर में कूद पड़े।
युवकों ने तेज बहाव के बीच महिला को ढूंढ निकाला और सूझबूझ से उसे सुरक्षित किनारे पर लेकर आए। स्थानीय लोगों ने युवकों के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने बाद में महिला को परिजनों के सुपर्द कर दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का लग रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और महिला व उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना की कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
-- -- -- -- -- -