सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Encounter:1.25 Lakh Rewarded Criminal Lallan Singh Killed, Accused in SI Murder Case

UP:सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन मारा गया। बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला ललन वाराणसी में दरोगा की हत्या कर सर्विस पिस्टल लूटने और चंदौली में डकैती की वारदात समेत कई संगीन मामलों में वांछित था।

Saharanpur Encounter:1.25 Lakh Rewarded Criminal Lallan Singh Killed, Accused in SI Murder Case
ललन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और  पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम के संयुक्त अभियान के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।



 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम, साथी की तलाश जारी

घायल ललन सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


दरोगा की हत्या कर लूटी थी सर्विस पिस्टल

पुलिस के अनुसार ललन सिंह का नाम 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक उपनिरीक्षक की हत्या और उसकी सर्विस पिस्टल लूटने की घटना में सामने आया था। इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली में हुई डकैती और गोलीबारी की वारदात में भी वह वांछित चल रहा था। उस पर वाराणसी पुलिस आयुक्त की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सात हत्याओं समेत कई संगीन मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक ललन सिंह अपने गिरोह के साथ कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियारों की लूट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार उसके अपराधों में दो उपनिरीक्षकों, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले भी शामिल हैं।


पुलिस बोली- लंबे समय से थी तलाश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ललन सिंह लंबे समय से कई राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुठभेड़ के बाद अब उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed