सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.33 lakh swindled under the pretext of converting reward points into cash.

Saharanpur News: रिवॉर्ड प्वाइंट को कैश में बदलने का झांसा देकर 1.33 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
1.33 lakh swindled under the pretext of converting reward points into cash.
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगों ने रिवॉर्ड प्वाइंट को नकदी में बदलने का लालच देकर एक महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.33 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली रोड स्थित बसंत विहार एक्सटेंशन निवासी दिव्या गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 16 जून एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट को नकद राशि में बदलने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक लिंक भेजा गया और उसे भरने के लिए कहा गया। लिंक भरते समय उनके मोबाइल पर सर्वर एरर का मैसेज दिया, लेकिन आरोपी लगातार फोन पर बना रहा। इसके बाद उसने कस्टमर केयर से कनेक्ट करने का दावा करते हुए कुछ निर्देश दिए और रिवॉर्ड प्वाइंट को कैश में बदलने के लिए 111 दबाने को कहा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड खाते से 1,33,574 रुपये की राशि कट गई, जबकि किसी प्रकार का कैशबैक या रिवॉर्ड राशि प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सिस बैंक का मोबाइल एप चेक किया तो क्रेडिट कार्ड की उपलब्ध लिमिट काफी कम हो चुकी थी। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक कराया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर भी शिकायत की। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed