सब्सक्राइब करें

सैट बैक विवाद: राहत की उम्मीद टूटी, विरोध के बीच चला बुलडोजर, चंद मिनटों में ध्वस्त हुईं वर्षों पुरानी दुकानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 05:47 PM IST
सार

Meerut Central Market Latest Update: मेरठ के सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर में तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। इस्कॉन मंदिर पर विरोध, महिलाओं की बेहोशी और व्यापारियों की नोकझोंक के बीच कई दुकानें जमींदोज़ कर दी गईं।

विज्ञापन
Meerut Central Market: Hope Fades for Traders as Demolition Continues, Protests, Shops Razed on Day Three
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर क्षेत्र में चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई के तीसरे दिन व्यापारियों और मकान मालिकों की एकमात्र बची उम्मीद भी टूटती नजर आई।






सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में आवास एवं विकास परिषद की टीम ने सोमवार को भी अवैध निर्माणों और निर्धारित सेटबैक से बाहर बने हिस्सों पर बुलडोजर चलाया। विरोध, संकीर्तन, धरना, बेहोशी और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक के बीच दिनभर कार्रवाई जारी रही। कई पुरानी दुकानें जमींदोज़ कर दी गईं, जबकि प्रभावित लोग राहत की आस में इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह

Meerut Central Market: Hope Fades for Traders as Demolition Continues, Protests, Shops Razed on Day Three
सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला

तीसरे दिन भी नहीं थमा बुलडोजर अभियान
आवास एवं विकास परिषद की टीम सोमवार सुबह कार्यालय परिसर से निकलकर सिटी गुरुद्वारा मार्ग, सेक्टर-3, सेक्टर-4 और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र की ओर बढ़ी।

जिन भवन स्वामियों ने स्वयं सेटबैक के लिए निर्माण नहीं हटाया था, वहां परिषद की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। पूरे अभियान के दौरान थाना नौचंदी, थाना मेडिकल और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

Meerut Central Market: Hope Fades for Traders as Demolition Continues, Protests, Shops Razed on Day Three
सेंट्रल मार्केट में विराेध के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

इस्कॉन मंदिर पर गूंजा हरे रामा-हरे कृष्णा संकीर्तन
जब कार्रवाई कर रही टीम सेक्टर-5 स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट पहुंची तो श्रद्धालुओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मंदिर परिसर के बाहर 'हरे रामा, हरे कृष्णा' संकीर्तन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के विरोध के कारण टीम कुछ समय के लिए रुक गई। हालांकि बाद में अधिकारियों ने आगे बढ़ते हुए अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Central Market: Hope Fades for Traders as Demolition Continues, Protests, Shops Razed on Day Three
सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला

गोल मंदिर पर महिलाओं का एलान- नहीं छोड़ेंगे सेटबैक
सेक्टर-3 और सेक्टर-4 के चौराहे पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी महिलाओं ने सोमवार को भी परिषद की टीम का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि चाहे मकान छोटे हों या बड़े, वे अपने घरों को टूटने नहीं देंगी। महिलाओं ने खुले तौर पर ऐलान किया कि सेटबैक के नाम पर मकानों का ध्वस्तीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध के बीच कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

विज्ञापन
Meerut Central Market: Hope Fades for Traders as Demolition Continues, Protests, Shops Razed on Day Three
सेंट्रल मार्केट में विराेध के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं बेहोश
लगातार चल रही कार्रवाई और बढ़ते तनाव के बीच धरने पर बैठी कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने महिलाओं को संभाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed