Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Trader Falls Ill During Demolition Drive, Family Takes Him Away in E-Rickshaw After Heated Exchange
{"_id":"6a3911d3732a1d91690e3577","slug":"video-meerut-trader-falls-ill-during-demolition-drive-family-takes-him-away-in-e-rickshaw-after-heated-exchange-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आवास विकास की कार्रवाई के बीच व्यापारी की बिगड़ी तबीयत, अधिकारियों से नोकझोंक के बाद ई-रिक्शा से ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आवास विकास की कार्रवाई के बीच व्यापारी की बिगड़ी तबीयत, अधिकारियों से नोकझोंक के बाद ई-रिक्शा से ले गए परिजन
मेरठ के शास्त्री नगर क्षेत्र में आवास एवं विकास परिषद की चल रही ध्वस्तीकरण और सेट बैक कार्रवाई के दौरान सोमवार को एक व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि कार्रवाई से परेशान व्यापारी की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद उसकी हालत अचानक खराब हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान व्यापारी और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान व्यापारी की तबीयत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे संभाला। बाद में परिजन उसे ई-रिक्शा में बैठाकर उपचार के लिए वहां से ले गए।
घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और कार्रवाई आगे जारी रही।
गौरतलब है कि शास्त्री नगर और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सेट बैक और अवैध निर्माणों को लेकर आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसका कई स्थानों पर विरोध भी देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।